Allahabad News: पहले से ही जैनब फातिमा और शाइस्ता के आपसी रिश्ते ठीक नहीं थे। घर में शाइस्ता की हुकूमत चलती थी। नौकर चाकर से लेकर रिश्तेदारों तक शाइस्ता के आगे कोई नहीं मुंह खोलता था।
Allahabad News: अतीक-अशरफ अहमद की हत्या के बाद से हर रोज खुलासे हो रहे हैं। साथ ही प्रयागराज की चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। ये खुलासे कोई और नहीं बल्कि अतीक का वकील खान सौलत हनीफ पुलिस कस्टडी में कर रहा है।
शाइस्ता परवीन ने किसी से फॉर्च्यूनर कार ली थी
इसी बीच बड़ा खुलासा हुआ है, पुलिस की पूछताछ में अतीक के वकील सौलत हनीफ ने पुलिस को बताया कि उमेश पास शूटआउट केस के बाद भी शाइस्ता और जैनब दोनों ही वसूली के पैसों को लेकर उस पर दबाव बनाती थी। कुछ सालों पहले शाइस्ता परवीन ने वसूली के तौर पर किसी से फॉर्च्यूनर कार ली थी। इससे जैनब खासी नाराज हुई थी।
दोनों ही बेहद महत्वाकांक्षी महिलाएं हैं
हनीफ ने पुलिस को बताया कि इसके बाद जैनब ने बरेली जेल फोन कर अशरफ से वैसी ही कार लेने की जिद की थी। फिर अशरफ ने उसी बिल्डर से अपनी पत्नी जैनब को भी एक कार देने को कहा था। वकील सौलत हनीफ का दावा है कि शाइस्ता और जैनब दोनों ही बेहद महत्वाकांक्षी महिलाएं हैं।
वकील ने दावा किया कि अशरफ के जेल जाने के बाद से शाइस्ता और जैनब दोनों के रिश्तो में काफी खटास आ गई थी। अतीक और अशरफ के मारे जाने के बाद दोनों के रिश्ते और बिगड़ रहे हैं। अतीक और अशरफ के रिश्ते बहुत अच्छे थे। दोनों भाई हमेशा साथ रहते थे।
दोनों भाइयों के बीच कभी किसी बात को लेकर मतभेद नहीं हुआ। लेकिन उनकी मौत के बाद ही शाइस्ता और जैनब की आपसी लड़ाई की खबर सामने आ रही है। उमेश पाल शूटआउट केस में शाइस्ता और जैनब दोनों ही आरोपी हैं, पुलिस इन दोनों को ही तलाश में जुटी हुई है।