नही होगी महाराजा टेंट कालोनी
जनवरी 2019 में संगम के तट पर दिव्य भव्य कुंभ की आभा दुनिया भर में बिखरी करोड़ों श्रद्धालु इसके गवाह बने । देश के करोड़ों सनातनी परंपरा को मानने वाले श्रद्धालुओं के साथ विदेशियों के लिए बीता कुंभ आकर्षण का केंद्र रहा । पहली बार कुंभ मेले में पर्यटन विभाग ने बढ़.चढ़कर भूमिका निभाई और टेंट सिटी टेंट कॉलोनी बनाकर थ्री स्टार होटलों जैसी व्यवस्था मेहमानों को दी देश के देश से आने वाले श्रद्धालुओं को आलीशान कुटिया में पर्यटन विभाग में ठहरा कर व्यवस्थाओं का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था । लेकिन अब 2020 के माघ मेले में सरकार की व्यवस्थाएं पूरी होती नहीं दिख रही है । आलम यह है कि पंद्रह दिनों बाद शुरू होने जा रहे माघ मेले के लिए पर्यटन विभाग को अभी तक जमीन आवंटित नहीं की गई है।