
प्रयागराज पहुंचेंगे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की करेंगे शुरुआत
प्रयागराज: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार एक अक्टूबर को प्रयागराज पहुंचेंगे। इस दौरान वह स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का शुभारंभ करेंगे। कचरा निस्तारण में प्रथम स्थान आने पर खेल मंत्री सभी शुभकामनाएं देंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 6:30 घंटे तक संगम नगरी में रहेंगे। इसके बाद खेल मंत्री प्रयागराज में आठ दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। लगभग साढ़े छह घंटे बिताने के बाद प्रयागराज से सड़क मार्ग के द्वारा वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
शनिवार को लगभग केंद्रीय खेल मंत्री 12:10 पर प्रयागराज पहुंचेंगे। वह प्रयागराज एयरपोर्ट से निकलकर सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां से खेल मंत्री अनुराग ठाकुर दोपहर एक बजे स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रयागराज से ही वह स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का शुभारंभ करेंगे।
प्रयागराज से होगी अभियान की शुरुआत
प्रयागराज से ही खेल मंत्री पूरे देश में इस अभियान की शुरुआत का श्रेय प्रयागराज को देंगे। इसके साथ ही पूरे देश को स्वच्छता का संदेश देंगे। हाल ही में जारी हुई रैंकिंग में प्रयागराज नगर निगम कूड़ा निस्तरण में प्रथम स्थान पर रहा है। ऐसे में यहां से स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की शुरुआत बेहद मायने रखती है।
आठ दिवसीय खेल प्रतियोगिता
म्योहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शाम बजे आठ दिवसीय स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव का करेंगे शुभारंभ करेंगे । इसमें दो दो दिनों तक दो दो खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। या सभी खेल इस स्पोर्ट कांप्लेक्स की विशेषता को दर्शाने वाले है।
Published on:
30 Sept 2022 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
