
माफिया अतीक अहमद
माफिया अतीक अहमद को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मंगलवार शाम लगभग 8. 35 पर नैनी सेंट्रल जेल से साबरमती केंद्रीय कारागार के लिए रवाना हो गई है। इस काफिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के 24 जवानों मौजूद हैं। एमपी एमएलए कोर्ट के सजा सुनाने के बाद अतीक को नैनी जेल परिसर में रखा गया था।
नैनी केंद्रीय कारागार के सीनियर सुप्रिटेंडेंट शशिकांत ने बताया कि अशरफ को कोर्ट से ही बरेली जेल के लिए रवाना किया गया है, जबकि माफिया अतीक को गुजरात के साबरमती सेंट्रल जेल ले जाने के लिए काफिला रवाना किया जा चुका है।
माफिया अतीक अहमद को 17 साल पुराने मामले में प्रयागराज MP-MLA कोर्ट ने दोषी करार दिया है। साल 2006 में अतीक अहमद ने उमेश पाल को अगवा कर लिया था। लगातार 24 घंटे तक टॉर्चर करने के बाद उमेश पाल ने अतीक के पक्ष में गवाही दी थी।
अतीक अहमद समेत 3 को कोर्ट ने ठहराया दोषी
MP-MLA स्पेशल कोर्ट ने आज उमेश पाल किडनैपिंग केस में अतीक समेत 3 आरोपियों को दोषी करार दिया गया। कोर्ट ने अपहरण के इस मामले में अतीक के अलावा हनीफ, दिनेश पासी को भी दोषी पाया है। जबकि अतीक के भाई अशरफ समेत 7 को बरी कर दिया है। इस केस में कुल 11 आरोपी थे। इनमें से एक आरोपी अंसर बाबा की मौत हो चुकी है।
Published on:
28 Mar 2023 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
