1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रमिकों के बच्चों संग कमिश्नर ने खाया खाना तो खिलखिला उठे चेहरे

प्रयागराज के बेलहट कोरांव में बने मंडलीय अटल आवासीय श्रमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया। इस दौरान सभी के चेहरे खिलखिला उठे। उन्होंने विद्यालय में सुविधाओं की पड़ताल की। प्रधानाचार्य और अन्य जिम्मेदारों को सभी अधूरे कामों को जल्द पूरा करने को कहा।

2 min read
Google source verification
commisioner.jpg

प्रयागराज। कोरांव के बेलहट में लगभग 70 करोड़ की लागत से बने मंडलीय अटल आवासीय श्रमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के बीच अचानक पहुंचे मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने खुशियां बिखेर दी। विद्यार्थियों के साथ कुर्सी और बेंच पर बैठकर उन्होंने खाना भी खाया। इसे देखकर बच्चों के चेहरों पर संतुष्टि की चमक फैल गई। बातचीत के दौरान कमिश्रर ने कहा कि खूब मन लगाकर पढऩा। कोई समस्या हो तो मुझे बताना। मैं हमेशा आता रहूंगा। बच्चों के साथ लगाव की तस्वीर देख हर कोई हतप्रभ था।

कमिश्रर विजय विश्वास पंत ने निरीक्षण के दौरान मेन्यू के हिसाब से भोजन नहीं बनने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। कहा कि किसी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को दूध, फल, चना, पोहा आदि का मेन्यू था। कमिश्रर ने बच्चों से अन्य जानकारियां भी लीं। शौचालय और कमरों की सफाई नहीं करने वाले कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि मैं बार-बार आता रहूंगा। यदि अब कमी मिली तो छोड़ूगा नहीं।

बच्चों से बातचीत करते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत IMAGE CREDIT:

श्रम विभाग के पंजीकृत मजदूरों के बच्चों के लिए यह विद्यालय वरदान साबित हो रहा है। पूरे मंडल के चुनिंदा बच्चों को यहां प्रवेश दिया गया है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा भी कराई गई थी। ११ सितंबर से ही शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई के लिए बना आवासीय विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

मैं मंडलीय अटल आवासीय श्रमिक विद्यालय का निरीक्षण करने गया था। वहां बच्चों से भी संवाद किया। उन्हें किसी बात की तकलीफ न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। वह बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता ने भरोसे से भेजा है। ऐसे में उनका ख्याल रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बच्चे ही देश का भविष्य हैं। - विजय विश्वास पंत, मंडलायुक्त, प्रयागराज।

Story Loader