Allahabad news: पुलिस को शुरुआती जांच पड़ताल में अशरफ अहमद की पत्नी जैनब फातिमा के खिलाफ कई अहम सबूत मिले इसके बाद से ही जैनब फातिमा शाइस्ता परवीन के साथ फरार चल रही है।
Allahabad news: प्रयागराज में हुए चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ही नहीं बल्कि अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी फरार चल रही है। पुलिस दोनों को तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि अतीक और अशरफ के कई राज जैनब उगल सकती है।
अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को भी उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी बनाया है। पुलिस की शुरूआती जांच पड़ताल में जैनब के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में जैनब की भूमिका भी संदिग्ध मानी है।
जैनब फातिमा भी क्रिमिनल लिस्ट में शामिल
खबरों के अनुसार, जैनब फातिमा के भाईयों पर कई अपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। अशरफ के संग शादी होने से पहले जैनब फातिमा को कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। माफिया के घर में शादी होते ही अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी क्रिमिनल लिस्ट में शामिल हो गई है।
50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है शाइस्ता
पुलिस ने जैनब को आरोपी बनाते हुए तलाश कर रही है। माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, बहन आयशा नूरी और दो भांजी को पहले ही हत्याकांड में आरोपी बनाया जा चुका है। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है।
अतीक की बहन आयशा नूरी और भांजी ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर एप्लिकेशन दिया है। लेकिन अभी तक वो भी सरेंडर नहीं किया है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता परवीन के साथ ही जैनब भी फरार चल रही है। पुलिस को अभी तक नहीं जैनब और शाइस्ता के ठिकाने का पता चल पाया है।
अतीक ने अशरफ की बड़ी धूम धाम से की थी शादी
अशरफ की शादी जैनब फातिमा के साथ साल 2013 में हुई थी। शादी के कुछ महीने पहले ही अशरफ जेल से छूट कर आया था। अतीक ने अशरफ की शादी बड़ी धूम धाम से को थी। जैनब की शादी के खुशी के पल बस ज्यादा दिन नहीं रहें। जैनब के 4 बच्चे हैं। जैनब भी अपने पति अशरफ की हत्या के बाद, अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थी।