
अलवर जिले में मिले 105 नए कोरोना पॉजिटिव, जानिए अब जिले में कितने एक्टिव केस,अलवर जिले में मिले 105 नए कोरोना पॉजिटिव, जानिए अब जिले में कितने एक्टिव केस,अलवर जिले में मिले 105 नए कोरोना पॉजिटिव, जानिए अब जिले में कितने एक्टिव केस
अलवर. जिले में 13 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव में से अकेले अलवर शहर में करीब 6 हजार से अधिक संक्रमित हो चुके हैं। एक तरह से पूरे जिले में जितने मरीज आए हैं, उनमें करीब 45 प्रतिशत संक्रमित अकेले अलवर शहर में हैं। हालांकि शहर में सेंपल की संख्या भी जिले की तुलना में अन्य जगहों से काफी ज्यादा रही है। शनिवार को 105 नए पॉजिटिव आ गए। जिसमें भी सर्वाधिक अलवर शहर से 42 पॉजिटिव आए हैं।
ब्लॉकवार आंाकड़े नहीं बता रहे
जिला चिकित्सा प्रशासन की ओर से ब्लॉकवार भी कोरोना संक्रमितों के आंकड़े रोक रखे हैं। मतलब यह मालूम नहीं चल पा रहा है कि अब तक किस ब्लॉक में कितने संक्रमित आ चुके हैं। लेकिन, पुराने रिकॉर्ड व चिकित्सकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अकेले अलवर शहर में करीब 6 हजार के आसपास संक्रमित आ चुके हैं। यह आंकड़ा पूरे जिले में सर्वाधिक ही नहीं बल्कि बहुत अधिक हैं। एक तरफ पूरा जिला और दूसरी तरफ अलवर शहर में करीब-करीब बराबर पॉजिटिव आए हैं। भिवाड़ी व तिजारा को हटा दें तो अलवर शहर में अन्य सभी ब्लॉक से अधिक पॉजिटिव आ चुके हैं।
कहां से कितने पॉजिटिव आए
अलवर शहर 42
भिवाड़ी 22
तिजारा 14
थानागाजी 9
खेरली 3
बहरोड़, मालाखेड़ा, कोटकासिम, शाहजहांपुर व किशनगढ़बास 2-2
रामगढ़, रैणी व बानसूर से 1-1
अब एक्टिव केस 417
जिले में अब एक्टिव केस 417 हैं। जबकि कोरोनों संक्रमित 13 हजार 240 आ चुके हैं। हालांकि इनमें से 12 हजार 878 ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस में से 306 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि शेष का अस्पतालों में इलाज जारी है। कोरोना से मौत का आंकड़ा 50 हो चुका है।
Updated on:
18 Oct 2020, 2:00 PM IST
Published on:
18 Oct 2020, 2:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.