4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar Election Result : राजगढ़ की जनता को जौहरी की परख, अलवर जिले की सबसे बड़ी जीत दर्ज की जौहरी लाल मीणा ने

https://www.patrika.com/alwar-news/

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 12, 2018

Alwar Election Result 2018 : Johari Lal Meena New MLA Of Rajgarh

Alwar Election Result : राजगढ़ की जनता को जौहरी की परख, अलवर जिले की सबसे बड़ी जीत दर्ज की जौहरी लाल मीणा ने

जौहरी लाल मीणा ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से भाजपा के विजय समर्थलाल को 30298 वोटों से हराया। जिले में सबसे अधिक आयु के प्रत्याशी जौहरी लाल की झोली जनता ने वोटों से भर दी।

लाईव रिपोर्ट

राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट पर मतगणना शुरू होने के साथ ही जौहरीलाल मीणा की जीत नजर आने लगी थी। यह जरूर है कि बसपा प्रत्याशी बन्नाराम मीना के वोटों की संख्या भी बढ़ती नजर आई। वहीं कई बार विजय मीना के वोट भी बराबर आते दिखे। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के साथ जिलेभर के नेताओं की भी नजरें थी। इस विधानसभा क्षेत्र को लेकर बारबार कांग्रेस के नेता भी पड़ताल करने के लिए आते रहे। जैसे ही जीत सुनिश्चित हुई तो लोगों ने जौहरी लाल को बधाईयां देना भी शुरू कर दिया। जीतने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह से मिलने के लिए रवाना हो गए।

जौहरी लाल मीणा
वोट मिले- 82876
वोट प्रतिशत-48.91

निकटतम प्रतिद्वंद्धि- विजय समर्थलाल
वोट मिले- 52578
वोट प्रतिशत- 31.03

शेष प्रत्याशी व नोटा

बन्नाराम मीणा- 28199
सूरजभान धानका-2664
नोटा-1222

मैं वचन देता हूं... पार्टी की रीति नीति का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दूर गांव-ढांणी के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम करूंगा। -जौहरी लाल मीणा,विधायक

जनता जो भी फैसला करती है। वह स्वीकार है। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र से जुड़ाव और इसके विकास के लिए योगदान पूर्ववत रहेगा। -विजय समर्थलाल

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग