22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कालीमोरी पर 3 करोड़ की लागत से बनेगा अंडरपास, इसी माह शुरू होगा काम, हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा

कालीमोरी अंडरपास करीब तीन करोड़ की लागत से बनेगा। फिलहाल इसके लिए 2 करोड़ 63 लाख 75 हजार 291 रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। यह अंडरब्रिज चार चरणों में तैयार होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 23 Jun 2022, 5:34 PM IST

Alwar Kali Mori Under Pass Work Will Start Soon

कालीमोरी पर 3 करोड़ की लागत से बनेगा अंडरपास, इसी माह शुरू होगा काम, हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा,कालीमोरी पर 3 करोड़ की लागत से बनेगा अंडरपास, इसी माह शुरू होगा काम, हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा,कालीमोरी पर 3 करोड़ की लागत से बनेगा अंडरपास, इसी माह शुरू होगा काम, हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा

अलवर. कालीमोरी के समीप कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों की राह आसान होने वाली है।इसी माह कालीमोरी अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह अंडरपास ’यू’ शेप में बनाया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता श्रीराम मीना ने मंगलवार को कार्यस्थल का मौका मुआयना कर ठेकेदार को निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि यह अंडरपास अल्कापुरी के सामने मुख्य सड़क से शुरू होकर विद्यु़त निगम कार्यालय के सामने से रेलवे ट्रैक के नीचे से पटरी पार मंदिर के पास निकलेगा। अल्कापुरी की तरफ 100 मीटर और मंदिर की तरफ 90 मीटर लंबा होगा। अंडरपास की ऊंचाई 5 मीटर व चौड़ाई 3 मीटर होगी। रेलवे लाइन के नीचे इस अंडर पास की लम्बाई 22 मीटर रहेगी। सबसे पहले इसमें ब्लॉक डाले जाएंगे। अंडर पास 4 से 5 माह में बनकर तैयार हो जाएगा।

दो किलोमीटर का सफर अब 200 मीटर में पूरा होगा

अंडरपास बनने से रेलवे लाइन के दोनों ओर स्थित दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों को सुविधा होगी। अंडर पास बनने से अल्कापुरी, बैंक कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, मोती नगर, हीराबास समेत दर्जनों कॉलोनियों के लोगों, औधोगिक इकाइयों, विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। फिलहाल राहगीरों को कालीमोरी ओवरब्रिज से घूमकर 2 किलोमीटर लंबा सफर करना पड़ता है। अंडरपास बनने से यह दूरी घटकर 200 मीटर रह जाएगी। कालीमोरी फाटक बंद होने के बाद लोग रेलवे लाइन क्रॉस कर जोखिम उठा रहे हैं, यहां कई बाद हादसे भी हो चुके हैं।

3 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

कालीमोरी अंडरपास करीब तीन करोड़ की लागत से बनेगा। फिलहाल इसके लिए 2 करोड़ 63 लाख 75 हजार 291 रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। यह अंडरब्रिज चार चरणों में तैयार होगा। पहले चरण की अवधि के लिए 32 लाख 96 हजार 911 रुपए, दूसरे चरण के लिए 98 लाख 90 हजार रुपए, तीसरे चरण तक 1 करोड़ 97 लाख 81 हजार 468 रुपए और अंतिम चरण तक 2 करोड़ 63 लाख 75 हजार 291 रुपए खर्च होंगे।