अलवर के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू की चर्चा पुरे देश में हो रही है। अंजू अपने परिवार के साथ भिवाड़ी के टेरा सोसायटी में फ्लैट नंबर 903 में रहती थी, लेकिन जब से अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी के पास गयी है तब से सब कुछ बदल गया है।
अलवर के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू की चर्चा पुरे देश में हो रही है। अंजू अपने परिवार के साथ भिवाड़ी के टेरा सोसायटी में फ्लैट नंबर 903 में रहती थी, लेकिन जब से अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी के पास गयी है तब से सब कुछ बदल गया है। सोसायटी में मीडिया और लोगों की भीड़ देखी जा रही है। फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद अलवर कि अंजू बिना बताए अपने पति से झूठ बोलकर पाकिस्तान चली गयी, अभी वो वही है। अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अंजू उससे सगाई करने आई है।
अलवर के भिवाड़ी में अंजू और उसकी फैमली रहती थी। अंजू अपने परिवार के साथ भिवाड़ी के टेरा सोसायटी में फ्लैट नंबर 903 में रहती थी, लेकिन जब से अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी के पास गयी है तब से सब कुछ बदल गया है। सोसायटी में मीडिया और लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
इसी भीड़ से और सवालों से परेशान होकर सोमवार शाम अंजू के दोनों बच्चे और पति अरविंद अपने फ्लैट का ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। हालांकि वो कहां और क्यों गए है, यह किसी को पता नहीं। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी अब भी अंजू और बच्चों से लगातार कांटेक्ट बनाए हुए हैं।
यह भी - अंजू का पाकिस्तान में जाते समय का वीडियो वायरल, देखें यहां
कल अंजू ने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वह वहां पूरी तरह से सुरक्षित हूं और वह दो चार दिन बाद वापस भारत आ रही है। अंजू ने बताया कि उसकी लगातार उसके बच्चों से बातचीत हो रही है। यह बात मेरी बहन और मां को पता है कि मेरी किससे दोस्ती है। अंजू किस दिन वापस आने वाली है यह अभी किसी को नहीं पता।
यह भी - अंजू का पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह क्या करता है, पहले था टीचर और अब? देखें यहां
अंजू के दो बच्चे है, छह और 14 साल के एक लड़का और एक लड़की हैं, हालांकि दोनों बच्चे पिता के पास हैं। दोनों की शादी 2007 में हुई थीं। यह महिला एक होंडा टू व्हीलर में काम करती थीं। पति को फोन करके सिर्फ इतना ही बताया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है। तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी। दोनों के बीच चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। अंजू के बच्चों ने उससे वापस लौट आने की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद अलवर कि अंजू बिना बताए अपने पति से झूठ बोलकर पाकिस्तान चली गयी, अभी वो वही है।