3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलक्टर की फोटो डीपी पर लगाकर अधिकारियों से ठगी का प्रयास

अलवर जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला की व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर कुछ अधिकारियों के पास मैसेज भेजकर ठगी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कलक्टर ने अधिकारियों की ओर से दिए गए मैसेज को एसपी सुधीर चौधरी को भेजकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Umesh Sharma

Feb 03, 2026

अलवर जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला की व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर कुछ अधिकारियों के पास मैसेज भेजकर ठगी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कलक्टर ने अधिकारियों की ओर से दिए गए मैसेज को एसपी सुधीर चौधरी को भेजकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
अलवर के पूर्व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सतीश चौधरी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5.48 बजे अज्ञात नंबर से मेरे पास हेलो का मैसेस आया। मैंने देखा तो उस नंबर पर कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की डीपी लगी थी, मगर नंबर अटपटा था। मैसेज में मुझसे से पूछा गया कि कैसे और इस वक्त किस जगह पर हो। इस पर मुझे शक हुआ तो मैंने मैसेज का जवाब दिया कि आप कौन हो। इस पर जवाब आया कि जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला। इसके बाद मैंने लिखा कि सॉरी मैं पहचान नहीं पाया। मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं। आदेश करें। मेरे दिए गए जवाब के बाद उधर से मैसेज आया कि मामला सुलझ गया है। सब ठीक है। इस संबंध में मैंने कलक्टर को अवगत करा दिया है।

डीपी पर कलक्टर की फोटो

पूर्व आरटीओ सहित कई अधिकारियों को जिस नंबर से मैसेज भेजा गया, उसके नीचे वियतनाम लिखा हुआ था। उक्त अधिकारियों के पास 84-933104026 नंबर से मैसेज आया था। जबकि कलक्टर का ऑफिशियल नंबर अलग है। इसी वजह से अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने कलक्टर को जानकारी दी।जिसके बाद कलक्टर ने एसपी को जांच के आदेश दिए।

पूर्व आरटीओ को कलक्टर के नाम से मैसेज भेजने का मामला संज्ञान में आया है। पूर्व में भी प्रदेश व प्रदेश के बाहर के उच्चाधिकारियों के फोटो डीपी पर लगाकर ठगी या ठगी के प्रयास किए गए। जल्द ही इस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-सुधीर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक

पूर्व आरटीओ ने मुझे मैसेज भेजकर जानकारी दी थी। मैंने एसपी को सभी मैसेज फॉरवर्ड जांच के लिए कहा है।-आर्तिका शुक्ला, जिला कलक्टर

Story Loader