25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत गौरव गाथा मंचन में वीरों का संघर्ष देखकर आंखें हुई नम

अलवर. रंग संस्कार थियेटर ग्रुप अलवर (इकाई राज लोक विकास संस्थान, अलवर) और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से पांच दिवसीय मत्स्य थियेटर फेस्टिवल 2026 की शुरुआत शुक्रवार की शाम को महावर ऑडिटोरियम में हुई।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Sharma

Apr 25, 2026

मत्स्य थियेटर फेस्टिवल शुरू, 28 अप्रेल को होगा समापन

अलवर. रंग संस्कार थियेटर ग्रुप अलवर (इकाई राज लोक विकास संस्थान, अलवर) और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से पांच दिवसीय मत्स्य थियेटर फेस्टिवल 2026 की शुरुआत शुक्रवार की शाम को महावर ऑडिटोरियम में हुई।

फेस्टिवल का शुभारंभ नाटक भारत गौरव गाथा का मंचन हुआ। नाटक की लेखिका रिचा चौधरी थी। नाटक का निर्देशन डाॅ. देशराज मीणा ने किया। भारत गौरव गाथा के मुख्य सूत्रधार वीर रस के कवि विनीत चौहान थे। गौरव गाथा के जरिए वीर सावरकर, गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों का बलिदान, महाराजा सूरजमल, बिरसा मुंडा, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगतसिंह के स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया गया। इसके साथ ही कारगिल युद्ध,पुलवामा अटैक का भी कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंत में भारत माता व शहीदों की आरती की गई। इस दौरान ऑडिटोरिय में मौजूद लोग हाथों में तिरंगा और दीपक लेकर आरती में शामिल हुए। यह दर्शक देशभक्ति का जज्बा पैदा कर रहा था। भारत गौरव गाथा में देशभक्तों के संघर्ष को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गई। जिसमें कभी करूण रस तो कभी वीर रस का भाव दिखाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचें, जिसके चलते हॉल खचाखच भरा हुआ था। भारत गौरव गाथा में कैलाश, संदीप, सचिन, पूनम कौर, मैत्रयी, ज्योति, अपूर्वा, अखिलेश, अभिजीत मुखर्जी आदि ने अभिनय किया।

इसके बाद नाट्य प्रस्तुति आस्था साहित्य संस्थान अलवर की रही। इसके बाद शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति डाॅ.अनुरिता झा के निर्देशन में बालिकाओं ने कत्थक की आकर्षक प्रस्तुति दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंतजलि योग पीठ के बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारा वाला थे। इन्होंने हरिद्वार में पतंजलि योग पीठ में भी थियेटर फेस्टिवल करवाने की घोषणा की। अन्य अतिथियों में आरएसएस के पदाधिकारी डा. केके गुप्ता, समाजसेवी डा.एससी मित्तल, वरिष्ठ रंगकर्मी दिनेश भार्गव थे।

दरोगा जी चोरी हो गई नाटक का मंचन आज

25 अप्रैल 2026 को पहली प्रस्तुति सायं 6.30 बजे नाटक दरोगा जी चोरी हो गई का मंचन होगा इसके लेखक जयवर्धन व निर्देशन साक्षी सुनील ने किया है। नाट्य प्रस्तुति ड्रामटजी आर्ट एण्ड कल्चर सोसायटी, दिल्ली की होगी। दूसरी प्रस्तुति सायं 8.00 बजे नाटक- टेंपरेरी तुम परमानेंट हम का मंचन फोर्थ वाॅल प्रोडक्शन्स फरीदाबाद का होगा नाटक का लेखन व निर्देशन अंकुश शर्मा किया है।

तीसरे दिन

26अप्रेल 2026 को पहली प्रस्तुति नाटक शहीद भगतसिंह का मंचन होगा इस नाटक के लेखक डॉ.लालचन्द जैन व निर्देशन संदीप कुमार शर्मा (सेंडी) का है नाट्य प्रस्तुति अलवर के शिवरंजनी थियेटर ग्रुप की है। दूसरी प्रस्तुति के रूप में कवि सम्मेलन होगा जिसमें अमरीक सिंह 'अदब' उर्दू शायर अलवर से,नानक चंद 'नवीन' गीतकार कैथवाड़ा से , सुरेन्द्र सार्थक व्यंग्य कवि डीग से, हनुमान 'बादाम' गीतकार टोंक से, किशोर नवगीत गीतकार खेड़ली से सदा राम 'सदा' गीतकार चोमू से कवि कविता पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन सृजक संस्थान के सहयोग से किया जाएगा।

चौथे दिन

27अप्रेल को पहली प्रस्तुति 6.30बजे नाटक इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर का मंचन रंग संस्कार थियेटर ग्रुप की कोलकाता इकाई का होगा। नाटक का निर्देशन मोनालिसा दास का है और यह हरिशंकर परसाई जी कहानी पर आधारित है। दूसरी प्रस्तुति 8.00बजे संगीत संध्या कार्यक्रम होगा यह संगीत संध्या आर्काइव्ज म्यूजिक, संगीत एवं कला विद्यालय, अलवर के सहयोग से होगा।पांचवें दिन28 अप्रेल को दोनों कार्यक्रम नवीन सूचना केंद्र नंगली सर्किल के पास अलवर किए जाएंगे। पहला सत्र 12 बजे मास्टर क्लास होगी विषय-अभिनय और अभिनेता हैं। दूसरे सत्र में एक सेमिनार का आयोजन होगा। जिसका विषय -वर्तमान में रंगमंच की चुनोतियां रहेगा।