
राजस्थान शिक्षा विभाग में होने जा रहा बड़ा बदलाव, शिक्षकों के पदों को लेकर आई बड़ी खबर
अलवर. शिक्षा विभाग की ओर से समानीकरण में शिक्षकों को स्टाफिंग पैटर्न के आधार पर अन्य स्कूलों में लगाया जाएगा। प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पदों के पुननिर्धारण के लिए कवायद शुरू हो गई है। इस समानीकरण के तहत अधिशेष रहे शिक्षकों की काउन्सलिंग की जाएगी। अधिशेष रहने वाले शिक्षकों का आवश्यकता वाले विद्यालयों में पद स्थापन किया जाएगा। अलवर जिले में समानीकरण में सैकड़ों शिक्षक इधर-उधर होने की संभावना है।
ऐसे होगा समानीकरण
समानीकरण के तहत पोर्टल पर स्टाफिंग पैटर्न के नियमों के अनुसार कार्रवाई प्रारम्भ हो गई है। इसी प्रकार एक जून को स्टाफिंग पैटर्न सत्यापन दल की ओर से पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करवाया जाएगा।
दो जून को एनआईसी की ओर से स्टाफिंग पैटर्न 2019 को विद्यालयवार ऑनलाइन किया जाएगा। इसी प्रकार 4 जून तक ब्लॉक कार्यालयों की ओर से पोर्टल पर जनरेट स्टाफिंग पैटर्न सत्यापन कर लॉक किया जाएगा एवं इसकी विद्यालयवार सूची को संभाग स्तरीय समिति से अनुमोदित करवाया जाएगा। वहीं 5 से 7 जून तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से पोर्टल पर अधिशेष कार्मिकों की मैपिंग व सूचियों का प्रकाशन होगा तथा 8 से 9 जून को अधिशेष कार्मिकों की ऑनलाइन काउन्सलिंग होगी। समानीकरण में 10 और 11 जून को जिला स्थापना समिति से इसका अनुमोदन होगा।
Published on:
01 Jun 2019 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
