6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव लड़ेंगे चुनाव, बदली सीट, कांग्रेस की 10 उम्मीदवारों की सूची जारी

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जबकि भाजपा पहले ही 15 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब तक प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने हो गए हैं। खास बात यह है कि पार्टी के बड़े नेताओं ने चुनाव लड़ने से दूरी बना ली है। पार्टी ने 3 मौजूदा विधायक और 2 पूर्व मंत्रियों को भी मौका दिया हैै। एक महिला को भी उम्मीदवार बनाया है।

2 min read
Google source verification
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव लड़ेंगे चुनाव, बदली सीट, कांग्रेस की 10 उम्मीदवारों की सूची जारी

Congress Meeting

जयपुर।
कांग्रेस ने प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी। इसके साथ ही प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर आमने-सामने का मुकाबला तय हो गया है। भाजपा 15 उम्मीदवारों की पहले ही सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने पिछली बार के मुकाबले सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। इस सूची में तीन विधायकों के साथ ही युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है। एक दिन पहले कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले भाजपा सांसद राहुल कस्वां को भी मैदान में चूरू सीट से ही उतार दिया है। वहीं सेवानिवृत आईएएस ताराचंद मीणा को उदयपुर से उम्मीदवार बनाया है। जोधपुर सीट से पिछला चुनाव हार चुके पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को अब जालौर-सिरोही से उम्मीदवार बनाया है। सूची में एक महिला को मौका दिया गया है।

उदयपुर से उम्मीदवार बनाए गए ताराचंद मीणा ने चुनाव लड़ने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृति ली है, जिसे राज्य सरकार ने मंगलवार सुबह ही मंजूर किया है। पूर्व आईपीएस व देवली-उनियारा से दूसरी बार के विधायक हरीश मीणा को टोंक-सवाई माधोपुर से उम्मीदवार बनाया है। मीणा 2014 में दौसा लोकसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हाल ही मुंडावर सीट से विधायक चुने गए ललित यादव को अलवर से उम्मीदवार बनाया है। यहां से पिछला चुनाव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह चुनाव हार चुके हैं। भरतपुर लोकसभा सीट पर संजना जाटव को उम्मीदवार बनाया है। वे कठूमर विधानसभा से चुनाव लड़ी थी, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।

तीन पूर्व मंत्रियों को उतारा
राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गोविंद राम मेघवाल, उदयलाल आंजना और बृजेन्द्र ओला को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इनमें से मेघवाल और आंजना विधानसभा चुनाव हार गए थे, जबकि ओला अभी विधायक हैं।

अल्पसंख्यक उम्मीदवार की कम हुई संभावना
कांग्रेस टोंक-सवाई माधोपुर व चूरू लोकसभा सीटों पर अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को पिछले चुनावों में मौका देती आई है। लेकिन इन दोनों सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित होने से अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारने की उम्मीद अब कम हो गई है।

जातिगत समीकरण
सामान्य - 1
एससी - 2
एसटी - 2
ओबीसी - 5

जालोर-सिरोहीः
कांग्रेस - वैभव गहलोत
भाजपा - लुम्बाराम चौधरी

चुरूः
कांग्रेस - राहुल कस्वां
भाजपा - देवेन्द्र झाझडि़या

बीकानेरः
कांग्रेस - गोविंद राम मेघवाल
भाजपा - अर्जुन राम मेघवाल

जोधपुरः
कांग्रेस - करण सिंह उचियारड़ा
भाजपा - गजेन्द्र सिंह शेखावत

अलवरः
कांग्रेस - ललित यादव
भाजपा - भूपेन्द्र यादव

भरतपुरः
कांग्रेस - संजना जाटव
भाजपा - रामस्वरूप कोली

उदयपुरः
कांग्रेस - ताराचंद मीणा
भाजपा - मन्ना लाल रावत

चित्तौड़गढ़ः
कांग्रेस - उदयलाल आंजना
भाजपा - सी पी जोशी

यहां भी कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे...
टोंकः - हरीश मीणा
झुंझुनूः - बृजेन्द्र ओला