अलवर

कांग्रेस बनी शतकवीर, रामगढ़ से साफिया जुबेर खान की बड़ी जीत

राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार साफिया जुबेर खान चुनाव जीत गई हैं।

less than 1 minute read
Jan 31, 2019

अलवर। राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार साफिया जुबेर खान चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुखवंत सिंह को 12251 वोटों से हराया।

बसपा तीसरे नंबर पर रही

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह तीसरे नंबर पर रहे। साफिया इससे पहले पूर्व जिला प्रमुख रह चुकी हैं। वे पूर्व विधायक एवं एआईसीसी के सचिव जुबेर खान की पत्नी हैं।

कांग्रेस बनी शतकवीर
चुनाव में साफिया जुबेर खान की जीत के साथ ही कांग्रेस के 100 विधायक हो गए हैं। प्रदेश की कुल 200 विधानसभा सीटों में 199 पर 7 दिसंबर को चुनाव हुए थे, लेकिन अलवर जले के रामगढ विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के बाद चुनाव स्थगित किया गया था।

28 जनवरी को हुआ था चुनाव
28 जनवरी को रामगढ़ विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था, जिसमें कुल 78.80 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनावी मैदान में कुल 20 उम्मीदवार थे। रामगढ़ में कुल 2 लाख 35 हजार 625 मतदाता थे। इनमें से एक लाख 10 हजार 497 महिला मतदाता और एक लाख 46 हजार 613 पुरुष मतदाता है।

कांग्रेस को और जोश मिलेगा
रामगढ़ में जीत से लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को और जोश मिलेगा। चुनाव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी। मुयमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से लेकर कई मंत्री और बड़े नेता प्रचार के लिए पहुंचे थे। रामगढ़ में इस चुनाव से पहले हुए 14 चुनावों में 10 बार कांग्रेस और 4 बार भाजपा जीती है। इनमें भी कांग्रेस से 3 बार जुबेर खान और भाजपा से 3 बार ज्ञानदेव आहूजा विधायक चुने गए।

Updated on:
31 Jan 2019 11:47 am
Published on:
31 Jan 2019 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर