2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नालों की सफाई में भ्रष्टाचार, हर साल एक करोड़ रुपए खर्च, फिर भी गंदगी से अटे

शहर में गंदगी से अटे नाले भ्रष्टाचार की कहानी कह रहे हैं। हर साल एक करोड़ रुपए नाला सफाई पर खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद भी नालों में कचरा भरा रहना इस बात को इंगित करता है कि सफाई के नाम का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। इस बार भी नालों के कचरे से अटे रहने की वजह से बारिश में जलभराव होगा।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Umesh Sharma

Jun 02, 2026

nagar nigam alwar

अलवर शहर में कचरे से अटा पड़ा नाला

मानसून की दस्तक से पहले जैसा हाल शहर के नालों का नजर आ रहा है, उसे देखकर लगता है कि इस बार भी शहर के ज्यादातर इलाके पानी में डूब जाएंगे। जनप्रतिनिधि और अधिकारी पिछले सालों में हुई जलभराव की समस्या से सबक नहीं ले रहे। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए इनमें से कोई भी गंभीर नहीं है। इनकी अभी तक कोई तैयारी नहीं है। शहर का ड्रेनेज सिस्टम बारिश को झेलने के लिए तैयार नहीं है। नालों की सफाई नहीं हो पाई है। सर्वाधिक जलभराव वाले इलाके स्वर्ग रोड, गायत्री मंदिर मार्ग, गोपाल टॉकीज मार्ग व चूड़ी मार्केट फिर से तालाब का रूप लेंगे।

राजस्थान पत्रिका ने मानसून की आवक से पहले शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पड़ताल की, तो सामने आया कि शहर के प्रमुख मार्गों के कई नालों की सफाई मिली। वार्डों से जुड़े नाले कचरे से अटे मिले। यदि अलवर नगर निगम के अफसरों की नींद नहीं टूटी, तो मानसून में लोगों को इस बार भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। यह हाल तो तब है जब नगर निगम हर नालों की सफाई पर एक करोड़ रुपए खर्च करता है। कई जगह नालों पर लगे जाल भी टूट गए, जिससे हादसे हो सकते हैं।

ये हुआ खुलासा

  • एसएमडी सर्किल से आरआर कॉलेज होते हुए काली मोरी तक आ रहे नाले की लंबाई करीब डेढ़ किमी है। इस नाले के बीच का हिस्सा साफ है, लेकिन फ्रेंड्स कॉलोनी के बाहर नाले के कट में कचरा भरा हुआ है।
  • अग्रसेन मार्ग रोडवेज बस स्टैंड के सामने है। यह नाला 4 किमी लंबा है। इस नाले के ऊपर सीसी निर्माण, पटाव डालकर अतिक्रमण कर लिया गया, जिससे इस नाले की सफाई आज तक नहीं हुई। यह नाला पूरा गंदगी से भरा हुआ है।
  • गायत्री मंदिर मार्ग के नाले की लंबाई करीब ढाई किमी है। इस नाले के मुख्य भाग से कचरा हटा दिया गया, लेकिन मुहाने पर कचरा जमा है, जिससे पानी की निवासी नहीं हो रही।
  • स्वर्ग रोड के नाले की लंबाई करीब चार किमी है। इसकी दीवार नहीं बनाई गई। नाला कुछ जगह से साफ, तो कुछ जगह से कचरे से भरा मिला। बारिश में यहां से निकलना खतरे से खाली नहीं है।
  • मीट मार्केट के नाले की लंबाई करीब 3 किमी है। यहां भी हर बारिश में जलभराव होता है। वर्तमान में नाले की दीवार बनाई जा रही है। नाले की सफाई मिली, लेकिन निर्माण बारिश से पहले नहीं हो पाया, तो घरों में यहां भी जलभराव होगा

यहां होता है जलभराव

होप सर्कस, मुख्य बाजार, विवेकानंद सर्किल से बस स्टैंड, अशोक टॉकीज, मनु मार्ग, घंटाघर, एसएमडी सर्किल, काली मोरी के नीचे, गायत्री मंदिर मार्ग, चूड़ी बाजार, गोपाल टॉकीज, स्वर्ग रोड आदि जगहों पर जलभराव अधिक होता है।