1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश ने फिर किया गर्मी का घमंड चूर, मौसम हुआ सुहाना

जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। चार दिनों से मौसम रोजाना बदल रहा है और बारिश हो रही है। सोमवार को जिले के राजगढ़ और पिनान क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह परिवर्तन आया है। इसका असर अभी बरकरार रहेगा।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Umesh Sharma

Jun 01, 2026

rain in alwar

राजगढ़ में झमाझम बारिश

नौतपा में इस बाद तेज गर्मी नहीं पड़ सकी। मौसम बिगड़ने की वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी जिले के राजगढ़ और पिनान क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी का असर कम हो गया और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने अभी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। हालांकि नौतपा के बाद एक बार फिर जिले में गर्मी का असर तेज हो सकता है।
अलवर शहर में सुबह से ही बादलवाही का जोर रहा, लेकिन इसस उमसभरी गर्मी का असर तेज हो गया। दोपहर तक तेज गर्मी ने लोगों के पसीन छ़ुड़ाए। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि राजगढ़ और पिनान में हुई बारिश के बाद हवा की गर्माहट खत्म हो गई। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से जिले में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शाम के समय तेज हवा चल रही हैं, कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है और आसमान में आंशिक बादल छा रहे हैं। मौसम के इस बदलाव से भीषण गर्मी का असर काफी कम हुआ है। तापमान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी कितनी कम हुई है। चार दिन पहले दिन का पारा 46 डिग्री से. था जो घटकर 37 के आसपास आ गया है। रात का पारा भी 33 डिग्री से घटकर 21.6 डिग्री से. पर पहुंच गया है।


मौसम में आगे क्या
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम फिलहाल बदला हुआ बना रहेगा। शाम के समय कुछ क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं और तेज हवा के साथ हल्की से बारिश हो सकती है। हालांकि जून के पहले सप्ताह से ही मौसम में फिर गर्माहट का दौर शुरू हो सकता है। उधर, जून के आखिर तक मानसूनी गतिविधियां शुरू होंगी। लेकिन बेमौसम हो रही बारिश की वजह से मानसूनी गतिविधियों पर विपरीत असर पड़ सकता है। इस बार सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बाजरा-मक्का को मिलेगा फायदा
बारिश का असर आने वाली बुवाई पर भी देखने को मिलेगा। बाजरा और मक्का की फसल के लिए खेत तैयार हो गए हैं। इस बार समय से पहले कई किसान बुवाई करेंगे। हालांकि जिन खेतों में कपास की बुवाई हुई, वहां नुकसान की संभावना है।