4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर पत्रिका ने सरकार को याद दिलाया, अब शिक्षा विभाग ने किया कलाम को सलाम

पत्रिका ने सरकार को याद दिलाया कि कलाम के जन्मदिवस पर वे विद्यार्थी दिवस मनाना भूल रहे हैं, उसी दिन सरकार की तरफ से विद्यार्थी दिवस मनाने के आदेश जारी हो गए।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Oct 19, 2019

Dr APJ Abdul Kalam Birthday Celebrated In Rajasthan After Patrika News

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर पत्रिका ने सरकार को याद दिलाया, अब शिक्षा विभाग ने किया कलाम को सलाम

अलवर. APJ Abdul Kalam's Birthday Student Day : भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ( APJ Abdul Kalam ) के जन्म दिन पर विद्यार्थी दिवस मनाने से कन्नी काट रहे शिक्षा विभाग को अब अपनी गलती का अहसास हुआ है। राजस्थान पत्रिका के अलवर संस्करण में 15 अक्टूबर के अंक में विभाग भूला लेकिन विद्यार्थियों के मन में बसे हैं कलाम.. शीर्षक से प्रकाशित समाचार के बाद अब विभाग ने कलाम की जयंती को चार दिन बाद शनिवार को मनाने के आदेश जारी किए हैं।

प्रदेश के सभी जिलों के विद्यालयों के लिए जारी आदेश में बकायदा निर्देश जारी कर बड़े कार्यक्रम की सूची भेजी गई है। इसमें सामुदायिक बाल सभा आयोजन के निर्देश हैं। इसे स्पष्ट उल्लेखित किया गया है कि, एपीजे अब्दुल कलाम जन्मोत्सव- 15 अक्टूबर। इधर, इस आदेश के आने के बाद शिक्षकों ने खुशी भी जताई है। कई शिक्षकों ने एक दूसरे को संदेश भेजकर बधाई भी दी। विद्यालयों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। विद्यालयों में लंच के बाद डॉ. कलाम को याद किया गया। इस अवसर पर डॉ. कलाम के जीवन से जुड़े कई पहलूओं को याद किया गया।

हुई थी किरकिरी, देवनानी ने उठाया था सवाल

पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग की प्रदेश भर मे किरकिरी हुई थी। डॉ. कलाम के जन्मदिन को विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाने की व्यवस्था शुरू करने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने इस पर चिंता जताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाया था। वहीं पत्रिका के समाचार प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग में भी इसे लेकर हलचल हुई। यहां तक की अंदरखाने इस गलती को उच्च स्तर की बजाय नीचे की भूल साबित करने की कवायद की चर्चा भी है। इधर, शिक्षकों का यह भी कहना है कि तैयारी के लिए समय कम मिला है।

अब हुए मैराथन कार्यक्रम

इस आदेश में एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम करने के आदेश दिए हैं। इसमें क्विज, लघु नाटिका, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा व्याख्यान है। इस आदेश के साथ इनका नमूना भी भेजा गया। इस आदेश में अब्दुल कलाम के जीवन दर्शन से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के वेबसाइट स्रोत तक बताए गए हैं जिससे स्कूलों में तैयारी हो सके। इसमें चित्रों का भी नमूना है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राकेश शर्मा का कहना है कि सभी विद्यालयों में बाल सभा के दौरान अब्दुल कलाम का जन्मोत्सव मनाने के आदेश मिले और स्कूलों में कलाम का जनमोत्सव मनाया गया।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग