रेलवे ने अलवर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, आबूरोड, भीलवाड़ा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, रानी, उदयपुर , भिवानी, हनुमानगढ़, हिसार, लालगढ़, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, बांदीकुई, गांधीनगर, फुलेरा, रेवाड़ी, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर व पाली स्टेशन को ई कैटरिंग सेवा में शामिल किया है। यात्रियों को अब गुणवत्तायुक्त और पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगा। एप बॉक्स में पीएनआर नम्बर लिखते ही आईआरसीटीसी ई कैटरिंग के सभी कैफे, प्रतिष्ठान एवं तुरंत सेवा प्रदान करने वाले रेस्टोरेंट्स की सूची दी जाएगी।