25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुगाड़ पलटने से बुजुर्ग की मौत, लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया 

अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक हादसा हो गया। नटनी का बारा के पास एक जुगाड़ पलटने से बुजुर्ग लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई,
less than 1 minute read
Google source verification

हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़

अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक हादसा हो गया। नटनी का बारा के पास एक जुगाड़ पलटने से बुजुर्ग लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और लोगों ने सड़क पर शव रखकर धरना शुरू कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार जुगाड़ में सवार 15 से 20 लोग नटनी का बारा व आसपास के गांवों से भर्तृहरि धाम में आयोजित डीएनटी समाज के महासंगम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नटनी का बारा से आगे बढ़ते ही पीछे से आ रही पुलिस की गाडी ने ओवरटेक करते समय जुगाड़ को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जुगाड़ बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गया।


हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद योगी नाथ समाज और नाथ समाज के लोग मौके पर एकत्र हो गए और मृतक के परिजनों के लिए एक सदस्य को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा घायलों को भी उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर समझाइश में जुटे हुए हैं।