अलवर. अलवर जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित अजंता सोया फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें कई किमी दूर से दिखाई देेने लगीं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती गई। दमकल को सूचना दी गई। लेकिन आग तब तक और भयानक हो गई। आग को बढ़ता देख खुशखेड़ा, हरियाणा और निजी कंपनी की दमकलों को बुलाया गया।