27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Promotion News: बड़ी खुशखबरी… खनिज विभाग के अधिकारियों को मिली पदोन्नति, देखें List

Promotion Breaking: हाल ही में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद अब तीन सहायक भौमिकीविदों को उप संचालक (भौमिकी) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Employees News

Chhattisgarh Employees News ( Patrika File Photo )

Promotion News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को एक और बड़ी राहत देते हुए खनिज संसाधन विभाग में पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। हाल ही में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद अब तीन सहायक भौमिकीविदों को उप संचालक (भौमिकी) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

खनिज संसाधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 में स्थानांतरित किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में पूर्णानंद वर्मा, परमानंद खूंटे और नरेंद्र कुमार निषाद शामिल हैं।

देखें List

नई पदस्थापना के तहत पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में नियुक्त किया गया है। वहीं परमानंद खूंटे को भी संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि नरेंद्र कुमार निषाद को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ किया गया है।