अलवर

गढ़ी सवाईराम:  कूलर में करंट आने से महिला की मौत

अलवर जिले के गढ़ी सवाईराम क्षेत्र के पास स्थित ग्राम पंचायत परवैणी के चांदपुर गांव में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। घरेलू कार्य कर रही एक महिला की कूलर में करंट आने से मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jun 24, 2025
मृतक केशबाई (फाइल फोटो)

अलवर जिले के गढ़ी सवाईराम क्षेत्र के पास स्थित ग्राम पंचायत परवैणी के चांदपुर गांव में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। घरेलू कार्य कर रही एक महिला की कूलर में करंट आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान केशबाई मीणा (उम्र लगभग 40 वर्ष), पत्नी चेतराम मीणा, निवासी चांदपुर के रूप में हुई है। जब केशबाई ने घर में लगे कूलर को चालू किया, तभी अचानक उसमें करंट दौड़ गया और वह करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ी।

परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत महिला को गढ़ी सवाईराम के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. के.सी. मीणा ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। महिला की असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

Published on:
24 Jun 2025 06:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर