3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में मदर टेरेसा होम में सो रही थी सहायिका, पीछे से पांच बालिकाओं ने किया ऐसा काम, सभी के छूटे पसीने

अलवर के मदर टेरेसा होम में सहायिका सो रही थी, पीछे से पांच बालिकाओं ने किया यह काम।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

May 28, 2018

Girls ran away from mother teresa home orphan house in alwar

अलवर में मदर टेरेसा होम में सो रही थी सहायिका, पीछे से पांच बालिकाओं ने किया ऐसा काम, सभी के छूटे पसीने

अलवर. केडलगंज सेढ़ का टीला स्थित बाल अधिकारिता विभाग के मदर टेरेसा आश्रय गृह में रविवार सुबह सहायिकताएं सोती रही और गृह का ताला खोलकर पांच बालिकाएं फरार हो गई। नींद खुलने पर गृह का मुख्य गेट खुला व बालिकाओं के फरार होने का पता चलने पर सहायिकाओं ने इसकी सूचना पुलिस व बाल कल्याण समिति को दी। सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड बालिकाओं की तलाश कराई। इसकी सूचना जयपुर सहित अन्य थाना पुलिस को दी गई। बाद में इनमें से एक बालिका को जयपुर में सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने बस स्टैण्ड के समीप से दस्तयाब कर लिया। जबकि चार बालिकाओं का सुराग नहीं लगा है।

गृह की सहायिका सुशीला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केडलगंज सेढ़ का टीला स्थित आश्रय गृह में 11 बालिकाएं रहती है। रविवार सुबह सभी सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे पांच बालिकाएं गृह का ताला खोलकर भाग गई। सहायिका का कहना था कि गृह के गेट की चाबी उनके पास थी। संभवतया बालिकाओं ने चाबी चुराई अथवा ताला खोलने के लिए डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल किया। बालिकाएं अपने साथ बैग व दो डिस्पेच रजिस्टर भी ले गई। भागने से पहले उन्होंने अन्य बालिकाओं के कमरे की बाहर से कुंदी लगा दी।

सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड के पास से पकड़ा

उधर, कोतवाल बालाराम ने बताया कि बालिकाओं के आश्रय गृह से भागने की सूचना पर पुलिस ने उनकी तलाश कराई। अन्य थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। बाद में इनमें से एक बालिका को सिंधी कैम्प जयपुर पुलिस ने बस स्टैण्ड के समीप से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी बालिकाएं गृह से फरार होने के बाद ट्रेन में बैठी। जयपुर से दस्तायाब बालिका को रास्ते में अन्य बालिकाओं ने अपने से अलग कर दिया। पुलिस बालिका को जयपुर से अलवर ला रही है। मामले में गृह की सहायिका सुशीला ने महिला थाने में रिपोर्ट दी है।

पहले भी दो बार भाग चुकी है बालिका

आश्रय गृह की सहायिकाओं ने बताया कि जयपुर से दस्तयाब बालिका पहले भी अपने घर से दो बार भाग चुकी है। रविवार को यह चार बालिकाओं को लेकर गृह से फरार हो गई।

बालिकाओं ने बताया नाश्ता नहीं दिया जाता

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को मदर टेरेसा शिक्षा समिति बालिका आश्रय गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान बालिका गृह में अनेक अनियमितताएं मिली। बालिकाओं ने बताया कि उन्हें समय पर नाश्ता नहीं दिया जाता है। उनकी परेशानी सुनने वाला यहां कोई नहीं है। मौके पर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था।

Story Loader