3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर के भिवाड़ी में दंपती की गला रेतकर की हत्या, दुकान के बाहर मिले शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

अलवर के भिवाड़ी में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी पति-पत्नी की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajeev Goyal

•

Updated: 9 Feb 2018, 2:34 PM IST

husband and wife killed by some one in bhiwadi area of alwar

भवाड़ी. उद्योग नगरी में एक बार फिर दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। घटना भिवाड़ी के काली खोली धाम बाबा मोहनराम मंदिर के पास की है। जहां उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी पति-पत्नी एक प्रसाद व चाय की दुकान चलाकर अपना गुजारा कर रहे थे, लेकिन गत रात किसी ने दोनों की गला रेत कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। इससे काली खोली धाम प्रांगण में आए श्रद्धालुओं में सनसनी फैल गई। बाबा मोहनराम के इस मंदिर में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली सहित विदेश तक के श्रद्धालु मुराद लेकर आते हैं, लेकिन अब बाबा मोहनराम के इस पावन धाम पर आपराधिक वारदातें अचानक बढ़ गई हैं।

दोहरे हत्याकांड की घटना की सूचना पर भिवाड़ी की फूलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों शवों को अलग-अलग स्थानों पर पड़े पाया। पुलिस ने मौका-मुआयना के बाद शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। वहीं डॉग स्क्वॉयड से घटना स्थल पर जांच की गई। कुछ परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति की ओर से कुछ दिन पूर्व इस दंपती को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसी पर जांच करते हुए पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस जल्द ही मामले का पटाक्षेप करने की कोशिश में लगी है। आपको बता दें कि बाबा मोहनराम मंदिर पर गत कुछ ही माह में यह दूसरी हत्या की बड़ी वारदात है।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व एक तांत्रिक की भी यहां गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस के बाद मंदिर प्रांगण में दहशत का माहौल था। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इस दंपती की हत्या किसने और क्यों की है। घटना की सूचना पाते ही अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश, भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी व डीएसपी सिद्धांत शर्मा सहित आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

अपराधों पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश

डबल मर्डर की गंभीरता को लेकर अलवर जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एएसपी, डीएसपी एवं थानाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें अपराधों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस की ओर से डॉग स्क्वॉयड से भी घटना स्थल की जांच कराई गई। लेकिन स्क्वॉयड का प्रशिक्षित डॉग मृतक दंपती के शव मिले स्थल से प्रसाद के खोखे के बीच ही चक्कर लगाता रहा।

तांत्रिक की भी गोली मारकर की थी हत्या

बाबा मोहनराम मंदिर पर दर्शनों के लिए आए मेरठ के तांत्रिक चंद्रपाल यादव की भिंड के सुमित ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। सुमित ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि तांत्रिक की उसकी बहन पर गंदी नजर थी।