2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉक्सर व एथलीट बनना है तो चले जाइए…जोधपुर

अलवर के सेंटर से तैयार हुए हैं दर्जनों नेशनल खिलाड़ी, अब बाकी खिलाडिय़ों को लगानी होगी दौड़

2 min read
Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

May 17, 2023

बॉक्सर व एथलीट बनना है तो चले जाइए...जोधपुर

बॉक्सर व एथलीट बनना है तो चले जाइए...जोधपुर

अलवर. बॉङ्क्षक्सग व एथलीट खेल में भविष्य बनाने वाले खिलाडिय़ों के लिए अच्छी खबर नहीं है। अब उन्हें बॉक्सर आदि बनना होगा तो जोधपुर की दौड़ लगानी होगी। क्योंकि केंद्र सरकार के निर्देश पर यह दोनों गेम भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) अलवर सेंटर से जोधपुर साई सेंटर में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह सरकार इसलिए कर रही है कि जोधपुर में एक भी गेम
संचालित नहीं है।
अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में साई हॉस्टल पिछले 36 साल से चल रहा है। इसकी स्थापना 28 जनवरी 1987 को हुई थी। वर्तमान में राजस्थान में केवल तीन ही साई हॉस्टल हैं। इसमें अलवर, जयपुर व जोधपुर शामिल हैं। अलवर हॉस्टल में वर्तमान में 56 खिलाड़ी ही रह जाएंगे। इसमें 42 खिलाड़ी शूङ्क्षटग के व 14 खिलाड़ी हॉकी के हैं। बॉङ्क्षक्सग के यहां 10 खिलाड़ी पंजीकृत हैं।
अब तक 300 से ज्यादा बॉक्सर निकले : अब तक करीब 300 से ज्यादा बॉक्सर यहां से निकल चुके हैं। कुछ नेशनल तो कुछ प्रदेश स्तर पर बाजी मार रहे हैं। अब यहां से यह खेल दूसरी जगह शिफ्ट होंगे तो खिलाडिय़ों को वहां जाना होगा। इससे उन पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। मालूम हो कि यहां चार खेल थे, जिसमें बॉङ्क्षक्सग, एथलीट, हॉकी व शूङ्क्षटग शामिल हैं। अब केवल दो ही बचेंगे। इन खेलों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया सात माह से चल रही है, इसका कार्य अंतिम
चरण में है।

यहां से निकले ये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
वीरेन्द्र पूनिया - हैमर थ्रो नीरज कुमार - हैमर थ्रो
अनूप पूनिया - हैमर थ्रो मुकेश ङ्क्षसह - शॉटपुट
ओमप्रकाश डूडी- जैवलिन थ्रो
दिवाकर शुक्ला - वॉक चाल
रतीराम सैनी - लम्बी दौड़
घमंडी राम डूडी - 800 व 1500 मीटर दौड़
रमजान खान - 800 व 1500 मीटर दौड
रवि सैनी - बॉङ्क्षक्सग
दिशा गौड - बॉङ्क्षक्सग
सुनील - बॉङ्क्षक्सग
देव कटारिया - बॉङ्क्षक्सग
सौरभ चौधरी - शूङ्क्षटग

खिलाडिय़ों से अन्याय
बॉङ्क्षक्सग और एथलेटिक्स खेल अलवर साई केन्द्र में रहने चाहिए। केन्द्र सरकार इन्हें यहां से शिफ्ट कर गलत कर रही है। यह अलवर के खिलाडिय़ों के साथ अन्याय है। इन खेलों को वापस लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
- टीकाराम जूली, केबिनेट मंत्री

रुकवाने के प्रयास
अलवर साई केन्द्र से बॉङ्क्षक्सग और एथलेटिक्स खेलों के शिफ्ट होने के मामला संज्ञान में आया है। इसे रुकवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए केन्द्रीय खेल मंत्रालय से वार्ता चल रही है।
- महंत बालकनाथ, सांसद

सरकार के थे आदेश
&साई के इंचार्ज शिवकुमार सैनी ने बताया कि सरकार का आदेश है कि प्रदेश के सभी साई हॉस्टलों में दो ही गेमों को रखेंगे। अलवर के लिए हॉकी व शूङ्क्षटग का चयन किया है।
- शिवकुमार सैनी, इंचार्ज, साई हॉस्टल, अलवर।

साई होस्टल से दो खेलों का जिले से बाहर जाना अच्छी बात नहीं है। क्योंकि यहां से बॉङ्क्षक्सग व एथलेटिक्स में नेशनल से लेकर इंटरनेशनल तक खिलाड़ी तैयार हुए हैं। मैं इसका कड़े शब्दों में विरोध करता हूं।
- दिनेश भार्गव, अध्यक्ष, जिला बॉङ्क्षक्सग एसोसिएशन, अलवर।

Story Loader