3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां चोरों ने किया लाखों रूपयों के माल पर हाथ साफ, परिवार सदमे में

जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात,जनता की उड़ी नींद पुलिस की कार्रवाई पर खड़ा हुआ सवालिया निशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajeev Goyal

•

Updated: 14 Feb 2018, 11:49 AM IST

increasing theft incidents in alwar

बहरोड़. थाना क्षेत्र के ग्राम गादोज में चोरों ने सोमवार रात को घर में सो रहे लोगों के कमरों को बाहर से कुन्दी लगाकर 11 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम बुलाकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार ग्राम गादोज निवासी नित्यानंद पुत्र रघुवीर यादव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोर सोमवार रात घर में कमरों को बाहर से कुन्दी लगाकर अन्य कमरों में रखे सामान को चोरी कर ले गए। जिसमें मुख्यत: 38 तौला सोने के जेवरात थे। परिजनों को सुबह जागने पर चोरी का पता चला। उन्होंने कमरे खोलने चाहे तो नहीं खुले। फिर पड़ोसियों को को फोन कर कुन्दी खुलवाई। जिसके बाद चोरी होने का पता चलने पर परिजन सदमे में आ गए और रोने लगे। डीएसपी जनेशसिंह तंवर ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच मे जुटी है।

छुपाना भी काम नहीं आया

परिवार की महिलाओं ने रसोई सहित घर के अन्य कमरों में सोने के कीमती जेवरात छुपा कर रखे हुए थे। जिनका भी चोरो ने पता लगा लिया और कमरों से छुपाए गए जेवरात को चोरी कर ले गए।
बढ़ती घटनाओं से भय

क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों मे भय है। गत 25 जनवरी को अज्ञात चोर बडऱ्ोद में बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के एटीएम को ही चोर ले गए, जिसका आज तक पता नही लग पाया है। एक सप्ताह पूर्व कस्बे के जागुवास चौराहे के पास से छह लाख की नकदी चोरी की घटना का पता भी नही लग पाया है।

खैरथल में भी हुई चोरी की वारदात

खैरथल कस्बे के किशनगढ़ बास रोड पर स्थित जय अम्बे ई-मित्र व मोबाइल की दुकान का सोमवार रात को शटर का ताला तोड़ कर चोर तीन लेपटॉप व चार मोबाइल चोरी कर ले गया।

चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार देवेन्द्र कुमार से चोरी का विवरण लेते हुए दुकान का मौका मुआयना किया। पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले। जिसमें चेहरा साफ नहीं है। मजेदार बात यह है कि दुकान में काफी मोबाइल सेट व कैश भी था लेकिन चोरों ने उन्हेंं छुआ तक नहीं। इसके अलावा चोर तोड़े गए ताले को भी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।