16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर स्टेशन बढ़ रहा स्वच्छता की ओर, देश भर के 720 स्टेशनों में से अलवर को मिला 31वां स्थान

Indian Railway Clean Station Rankings : भारतीय रेलवे की ओर से स्वच्छ स्टेशनों की रैंकिंग जारी की गई है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Oct 03, 2019

Indian Railway Clean Station Rankings : Alwar Junction On 31st Rank

अलवर स्टेशन बढ़ रहा स्वच्छता की ओर, देश भर के 720 स्टेशनों में से अलवर को मिला 31वां स्थान

अलवर. देश भर के स्वच्छता सर्वेक्षण में अलवर रेलवे स्टेशन ने जिले का बड़ा मान बढ़ाया है। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इण्डिया की ओर से देश के 720 रेलवे स्टेशनों के स्वच्छता सर्वेक्षण में अलवर रेलवे जंक्शन 31वें नम्बर पर आया है।
जबकि पिछले साल 425 स्टेशनों के सर्वेक्षण में अलवर 66वें नम्बर पर था। सफाई के मामले में अलवर जंक्शन पिछले साल की तुलना में 100 फीसदी से भी ऊपर आ गया है। जबकि अलवर शहर सफाई की रैकिंग में हर बार पीछे रहा है। जिससे अलवर शहर पर गंदगी का दाग लगा हुआ था।

अलवर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक रंगलाल मीणा व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पिछले करीब एक साल में अलवर जंक्शन पर चौतरफा सफाई का विशेष ध्यान दिया गया। सप्ताह में एक दिन विशेष स्वच्छता कार्यक्रम संचालित होता रहा है। जिसमें आमजन व स्काउट गाडइ सहित जागरूक लोग भाग लेते हैं। जंक्शन के बाहर, भीतर, पार्किंग क्षेत्र, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, ओवरब्रिज व यार्ड सब जगहों पर कचरे को हटाया है। इस साल अगस्त माह में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इण्डिया की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया। जिसकी रैंकिंग में उत्तर पश्चिम रेलवे अव्वल रहा है। जिसके कई स्टेशन सबसे अग्रणी रहे हैं। जिसमें अलवर भी शामिल है।

जुर्माना 500 रुपए

अलवर जंक्शन पर कोई भी यात्री कचरा फेंकते नजर आया तो 500 रुपए का जुर्माने का
प्रावधान है। स्टेशन प्रशासन ने कचरे पर लगाम लगाने के लिए काफी सख्ती की है।

प्लेटफॉर्म पर बोतल क्रशर मशीन

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर बोतल क्रेशर मशीन लगी है। ताकि आमजन पानी या कोल्ड ड्रिंक की बोतल जहां-तहां नहीं फेंके। पानी की बोतल को मशीन में डालकर उसे खत्म किया जाता है। जागरूक यात्री इस मशीन का खूब उपयोग करते हंैं।

सबके प्रयासों का परिणाम

अकेले रेलवे का ही नहीं बल्कि सबके प्रयासों का परिणाम हैं। रेलवे के कर्मचारी व अधिकारियों के अलावा आमजन ने भी खूब भागीदारी की है। आगे हम इस रैंकिंग को और सुधारने में लग गए हैं। भविष्य में अलवर का नाम और ऊपर होगा।
आरएल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, अलवर