
तरण ताल में काम होन के बाद आई चमक।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में संचालित तरण ताल के द्वार एक अप्रेल से खुलेंगे। तरण ताल में आने वाले हजारों विद्यार्थियों को इसके खुलने पर राहत मिलेगी। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में दौरा किया और तरण ताल की मरम्मत करने के यूआईटी को आदेश दिए। वहीं, तरणताल शुरू होने से पूर्व ही इसकी मरम्मत करवाई जा रही है। इसमें पानी के फिल्टर,पानी की मोटर, दीवार, नीचे की फर्श और साफ-सफाई करवाई गई है। ताकि शुरू होने के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
तरणताल में अधिकतर तैराकी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जाता है, इसके साथ ही अलग-अलग वर्ग के खिलाडिय़ों और युवाओं को भी प्रवेश दिया जाता है। इसमें प्रवेश के लिए जिला खेल अधिकारी की ओर से सभी लोगों के तरण ताल के कार्ड जारी किए जाते हैं। उसके बाद इसमें प्रवेश दिया जाता है। तरण ताल में हर साल कई संघों की ओर से प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती है। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षक मौजूद रहते हैं, ताकि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हो सके। साथ ही सभी तैराकियों पर नजर रखने के लिए तरण ताल में कैमरे लगाए गए हैं।
ले सकते हैं प्रवेश
तरण ताल में प्रवेश लेने के लिए जिला खेल अधिकारी की ओर से प्रत्येक फार्म पर 50 रुपए से पंजीयन करवाया जा सकता है और इसमें प्रवेश लिए के लिए अलग-अलग आयु वर्ग के हिस्सा से हर माह फीस ली जाती है। इसमें 8 साल से अधिक आयु के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला कलक्टर के निरीक्षण के बाद तरण ताल में होने वाली टूट-फूट की मरम्मत की गई। ताकि आने वाले किसी भी खिलाड़ी को कोई चोट ना लगे।
-अंजना शर्मा, जिला खेल अधिकारी, अलवर।
Published on:
13 Mar 2024 06:36 pm

बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
