जिले में अप्रेल 2019 से जनवरी 2020 के प्रसव के आंकड़ों पर गौर करने पर पता चलता है कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े मेवात में प्रसव का आंकड़ा राठ सहित अन्य क्षेत्र से करीब दोगुना है। जहां पूरे बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में 10 माह में करीब 2 हजर 910 प्रसव हुए हैं। वहीं तिजारा विधानसभा क्षेत्र में में 10 माह 5 हजार 853 प्रसव हुए हैं। बानसूर में 10 माह में 2 हजार 286 प्रसव हुए तो रामगढ़ में 10 माह में 4 हजार 706 प्रसव हुए हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो बच्चे पैदा करने में मेवात क्षेत्र जिले के अन्य क्षेत्रों की तुलना में काफी आगे है। शिक्षा के क्षेत्र में राठ क्षेत्र मेवात से बहुत आगे है। जानकारों का मानना है कि शिक्षित क्षेत्रों में जनसंख्या पर लगाम है। बहुत से परिवारों में एक या दो ही बच्चे हैं। लेकिन, मेवात में एक परिवार में औसतन दो व तीन से भी अधिक बच्चे हैं।