10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi News: एक दिन में मंडी में पहुंची 45 हजार कट्टे सरसों, जानिए नई सरसों का भाव

Mandi News: एक दिन में मंडी में पहुंची 45 हजार कट्टे सरसों, जानिए नई सरसों का भाव-

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Mar 10, 2026

new sarson price

Mandi News: अलवर जिले की कृषि उपज मंडियों में सरसों बेचने आने वाले किसानों से तुलाई के नाम पर अतिरिक्त कटौती हो रही है। मंडी सचिव की ओर से किए गए निरीक्षण में कई स्थानों पर तुलाई के दौरान 200 से 300 ग्राम तक अधिक वजन लिया जाना पाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी प्रशासन ने व्यापार समिति से जवाब तलब किया है और कुछ आढ़तियों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। मंडी सचिव ने मंडी में तुलाई प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया, जिसमें खाली कट्टों के वजन को लेकर अनियमितताएं सामने आई।

आढ़तियों को नोटिस देने की तैयारी

कई स्थानों पर खाली कट्टे का वजन तय मानक से अधिक मानकर तुलाई की जा रही थी, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा था। इस पर मंडी प्रशासन ने व्यापार समिति को नोटिस जारी कर चार बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी है।

नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि आढ़तियों द्वारा कृषि जिंसों की तुलाई पूरी तरह नियमों के अनुसार करवाई जाए। खाली कट्टों का वजन निर्धारित मानक के अनुसार ही माना जाए। साथ ही किसानों को उनकी उपज की विक्रय पर्ची अनिवार्य रूप से दी जाए। मंडी में लाई गई उपज की ढेरियों में से सैंपल लेने की प्रक्रिया भी पारदर्शी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडी प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी एक विक्रेता के अलावा यदि अन्य व्यक्ति द्वारा ढेरी से सैंपल लिया जाता है, तो उसे किसान की मौजूदगी में वापस ढेरी में डलवाया जाए। इसके साथ ही तुलाई की पूरी प्रक्रिया किसान की उपस्थिति में ही की जाए ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

नई सरसों के भाव 5500 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल

सोमवार को कृषि उपज मंडी में करीब 40 से 45 हजार कट्टे सरसों पहुंची। नई सरसों के भाव 5500 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल और पुरानी सरसों के भाव 6000 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।