
सरकार ने मानी किरोड़ी लाल मीणा की सभी मांगे, मारपीट करने वाले कोतवाल के खिलाफ दर्ज होगा मामला
अलवर शहर में राज्यसभा सांसद ( kirodi lal meena ) किरोड़ी लाल मीणा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। धरना स्थल से ताजा अपडेट यह आ रही है कि सरकार ने किरोड़ी लाल मीण की सभी मांगे मान ली है। रूपबास स्थित जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर में डॉ. किरोड़ी मीणा के धरने पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह, श्रम मंत्री टीकाराम जूली पहुंचे और मीणा से बात की। कुछ देर चर्चा के बाद उन्होंने किरोड़ी मीणा और समाज के लोगों की मांगे मान ली।
किरोड़ी मीणा ने रखी थी यह मांगे
किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार और प्रशासन के समक्ष छात्रों और फौजी से मारपीट करने वाले थानाधिकारी कन्हैया लाल के खिलाफ मामला दर्ज कराने, राजर्षि महाविद्यालय की प्रिंसीपल को हटाने, चुनाव के बारे में कानूनी सलाह लेकर निर्णय कराने, दिल्ली-मुंबई स्पीड हाइवे के किसानों को उनकी जमीन अवाप्ति का पैसा एनसीआर के तहत मिले, कूंडला में लोगों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांगे रखी थी, इन पर कांग्रेस सरकार ने सहमति जताते हुए मीणा को आश्वासन दिया है।
कांग्रेस सरकार ने दिया यह आश्वासन
सरकार ने मीणा की मांगों पर मारपीट के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, कॉलेज प्रिंसीपल को हटाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही जितेन्द्र सिंह ने कहा कि वे किसानों को एनसीआर की दरों से मुआवजा दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए केन्द्र सरकार को भी लिखा जाएगा। वहीं दोबारा चुनाव कराने की मांग पर कहा कि एडवोकेट जनरल से बात की जाएगी, किरोड़ी ने कहा कि इस मामले पर कानून के विशेषज्ञों की राय लीजिए, नियमानुसार कार्रवाई कीजिए, नहीं तो वे कोर्ट जाएंगे।
तीन घंटे में प्र्रिसीपल को हटाओ वरना....
किरोड़ी लाल मीणा ने जितेन्द्र सिंह और कांग्रेस नेताओं के समक्ष कहा कि यहां सभी एकत्रित लोग अब खाना खाएंगे। खाना खाने में उन्हें तीन घंटे लगेंगे, अगर तीन घंटे के भीतर राजर्षि महाविद्यालय की प्रचार्या विमलेश गुप्ता को नहीं हटाया गया तो वे 5-6 लोगों के साथ भंवर जितेन्द्र सिंह के घरके बाहर धरने पर बैठ जाएंगे।
Published on:
31 Aug 2019 03:43 pm

बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
