scriptभगवान महावीरजी को पालकी में विराजमान कर निकाली शोभायात्रा…. जैन श्रद्धालु खूब थिरके….देखें वीडियो | Patrika News
अलवर

भगवान महावीरजी को पालकी में विराजमान कर निकाली शोभायात्रा…. जैन श्रद्धालु खूब थिरके….देखें वीडियो

भगवान महावीर का जन्म महोत्सव क्षेत्र में उमंग व उल्लास से मनाया। इस दौरान जिनालयों में कई धार्मिक आयोजन हुए। नित्य नियम पूजा पाठ के अलावा भगवान महावीर की पालकी सजाई शोभायात्राएं निकाली गई।

अलवरApr 21, 2024 / 07:48 pm

Ramkaran Katariya

भगवान महावीर का जन्म महोत्सव क्षेत्र में उमंग व उल्लास से मनाया। इस दौरान जिनालयों में कई धार्मिक आयोजन हुए। नित्य नियम पूजा पाठ के अलावा भगवान महावीर की पालकी सजाई शोभायात्राएं निकाली गई।

भगवान महावीर की शोभायात्रा में नृत्य करते श्रद्धालु।

राजगढ़. श्रीदिगम्बर जैन समाज राजगढ़ की ओर से महावीर जयन्तीहर्षाेल्लास से मनाई। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह पर स्वागत किया गया। श्रद्धालु गीतों व भजनों पर खूब ​थिरके।

जैन समाज अध्यक्ष राजेन्द्र जैन ने बताया कि कस्बे के कमेटी की गली स्थित पंचायती जैन मन्दिर से भगवान महावीरजी के जन्मोत्सव पर श्रीजी का अभिषेक, प्रक्षालन के बाद 24वें तीर्थकर भगवान महावीरजी की शांति धारा व पूजा-अर्चना की। इसके बाद आरती व भजन तथा नृत्य किए गए। इसके बाद भगवान महावीरजी को पालकी में विराजमान कर बैण्ड-बाजों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। इस दौरान श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए और महिलाएं नृत्य करते हुए चल रही थीं। मार्गो पर जगह-जगह भगवान महावीरजी की आरती की गई तथा नागरिकों ने अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के जैन नसियाजी मन्दिर पहुंचने पर पूजा-अर्चना, शान्तिधारा तथा कलशाभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान महावीरजी को पालकी में विराजमान कर यहां से फिर कमेटी की गली स्थित पंचायती जैन मन्दिर ले जाकर विराजमान किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन, महामंत्री ओमप्रकाश जैन, मोतीलाल जैन, बाबूलाल जैन, प्रेमचन्द जैन, दिलीप जैन, संतोष जैन, सचिन जैन, अशोक जैन, सुभाष जैन, जिनेश जैन, धीरज, दीपक, लोकेश,संदीप, राजीव, नीरज , प्रदीप जैन,गुणमाला जैन, विजय लक्ष्मी , आभा जैन, पवन जैन , रजनी जैन सहित बडी संख्या में महिला-पुरूष एवं बच्चे मौजूद रहे।
भगवान महावीर की सजाई झांकी

थानागाजी. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव कस्बे थानागाजी में जैन समाज ने हर्षोल्लास से मनाया। तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन सुबह 8 बजे पालकी सजा भगवान महावीर की झांकी सजा पालकी को कंधों पर रख बैंडबाजे के साथ कस्बे के मुख्य बाजार स्थित जैन मंदिर से रवाना हुए। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए रोडवेज बस स्टैण्डप्रतापगढ़ तिराहा, जयपुर रोड, कीरों की ढाणी से उपखंड व तहसील कार्यालय के सामने से वापस कस्बे के मुख्य बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान रथों में भगवान महावीर की विभिन्न भव्य झांकियां सजाई गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर मंगलगीत गाए। बाजार में दुकानदारों ने भगवान महावीर की शोभायात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया। जैन समाज अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, पारस जैन, पुष्पपेंद्र जैन, राजकुमार जैन, राजेंद्र जैन, प्रहलाद जैन, विनोद कुमार जैन सहित समस्त जैन समाज के महिला पुरुष बच्चे शोभायात्रा में शामिल रहे।


मौजपुर में मनाया भगवान महावीर जन्म कल्याणक का महोत्सव

लक्ष्मणगढ़. मौजपुर में रविवार को महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया।मोहित जैन, प्रदीप जैन, रामेश्वर दयाल जैन ने बताया कि मुख्य बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह पर स्वागत किया गया। मंदिर में प्रसाद वितरण किया। शाम नवकार मंत्र जाप और प्रतियोगिता की गई, जिसमें राशि जैन, लवीना जैन व जीया जैन आदि बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप जैन, पूर्व सरपंच रामेश्वर दयाल जैन, विनोद जैन, दीपक जैन, संजय, रजत, तेज प्रकाश, उमंग व अशोक आदि उपस्थित रहे।
इस तरह श्रीजैन श्वेतांबर केन्द्रीय पल्लीवाल महासंघ के मनोनीत सदस्य प्रदीप कुमार जैन के नेतृत्व में बीचगांवा में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में नित्य पूजा से शुरुआत कर अष्ट प्रकार की पूजा की गई। मंदिर परिसर में सभी बंधुओं ने भक्तामर का पाठ कर भगवान महावीर के जन्म दिवस पर मंगल गीत एवं भजन पूजन किया। इस अवसर पर बिचगांवा जैन समाज अध्यक्ष अजीत कुमार जैन, विमल कुमार जैन, ललित कुमार जैन, पवन कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, सतीश चंद, सोनू जैन, गीता जैन, सरिता जैन, कुसुम जैन, मीनाक्षी जैन, शिवानी जैन, मैना जैन, पूजा जैन, आचम जैन, हर्षिता जैन आदि उपस्थित थे।

Home / Alwar / भगवान महावीरजी को पालकी में विराजमान कर निकाली शोभायात्रा…. जैन श्रद्धालु खूब थिरके….देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो