देश-दुनिया में आ रहे बदलाव के दौर में जीवन की हर चीज स्मार्ट होने लगी तो इंवेस्टमेंट (निवेश) भी स्मार्ट होना जरूरी है। तभी हम हमारे लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे। केवल रिटर्न देखने मात्र से काम नहीं चलने वाला। अब समय आ गया है, रिर्टन को समझने का। यह तभी संभव हो सकेगा जब हम म्यूचुअल फण्ड में निवेश को बखूबी समझकर तय समय में अन्य जगहों के निवेश से अधिक रिटर्न प्राप्त कर सकेंगे। राजस्थान पत्रिका और आइसीआइसीआइ की ओर से बुधवार को अलवर के इन्द्रलोक क्लासिक होटल में आयोजित आइसीआइसीआइ म्यूचुअल फण्ड प्रोडेंसियल ‘स्मार्ट इंवेस्टर ’ कार्यक्रम में रिटेल सेल्स एण्ड डिस्ट्रीब्यूशन के रीजनल हैड रबिन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने म्यूचुअल फण्ड के बारे में विस्तार से बताया। गोल्ड, प्रोपर्टी, एफडी सहित अन्य सभी विकल्पों में निवेश के रिटर्न की तुलना करते हुए म्यूचअल फण्ड में निवेश के फायदे भी बताए। आखिरी में आमजन के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम सबको लक्ष्य तय करना होगा। उसके आधार पर ही निवेश के विकल्प चुनें। तभी बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। अब हर व्यक्ति दोहरी आय चाहता है। यह निवेश के जरिए ही संभव है। हमें निवेश को दूसरी आय के रूप के खड़ा करना पड़ेगा। तभी हम आने वाले समय की जरूरत के अनुसार चल सकेंगे। इस दौरान अलवर ब्रांच मैनेजर रविकांत शर्मा भी मौजूद थे।