16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस जिले के उपभोक्ता है सबसे जागरुक, जानिए प्रदेश में सबसे ज्यादा मामलों का कहां होता है निस्तारण

National Consumer Rights Day : क्या आपको पता है कि राजस्थान में सबसे अधिक जागरुक किस जिले के उपभोक्ता हैं? और कहां सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं के मामलों का निस्तारण किया जाता है?

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Dec 24, 2019

National Consumer Rights Day : Alwar Consumer Court Best In Rajasthan

राजस्थान के इस जिले के उपभोक्ता है सबसे जागरुक, जानिए प्रदेश में सबसे ज्यादा मामलों का कहां होता है निस्तारण

अलवर. National consumer rights Day : आज उपभोक्ता अधिकार दिवस है। यह दिन मनाने का मकसद है कि ग्राहक अपने अधिकारों को जानें। क्या आपको पता है कि राजस्थान में सबसे अधिक जागरुक किस जिले के उपभोक्ता हैं? और कहां सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं के मामलों का निस्तारण किया जाता है? राजस्थान में उपभोक्ताओं के मामलों के निस्तारण में अलवर का उपभोक्ता मंच पूरे प्रदेश में अव्वल है। अलवर के लोग शिक्षित होने के साथ साथ जागरुक भी हो गए हैं। अलवर जिले के उपभोक्ता मंच में प्रतिमाह पहले एक साल में करीब 500 से 600 मामले दायर होते थे, अब यह संख्या दोगुनी हो गई है। प्रतिवर्ष करीब 1100 से ज्यादा मामले दायर होते हैं। मामलों के निस्तारण में जिला उपभोक्ता मंच अलवर पिछले दो साल से राज्य में प्रथम स्थान पर है।

उपभोक्ता मंच से मिली जानकारी के अनुसार अलवर में वर्ष 2018 दिसंबर से 30 नवंबर 2019 तक करीब 1198 मामले दायर हुए। जबकि वर्ष दिसंबर 2017 से 30 नवंबर 2018 तक 1191 मामले दर्ज हुए हैं। मंच खुलने से लेकर अब तक करीब 34 हजार 260 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें से 30043 मामलों का निस्तारण हो चुका है। पिछले तीन साल में वर्ष 2016 से 2019 तक करीब 6347 मामले मंच के समक्ष आए हैं। इसमें से 6031 मामलों का निपटारा नवंबर 2019 तक हो चुका है।

फैक्ट फाइल

वर्तमान में अलवर जिला उपभोक्ता मंच में वर्ष 2016 में 1478 मामलों का फैसला हुआ। राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वर्ष 2017 में 1525 फैसले हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वर्ष 2018 में 1531 फैसले हुए और राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वर्ष 2019 नवबंर तक 1620 फैसले हुए संभवत इस बार भी प्रथम स्थान मिलेगा।

नवाचार के लिए सम्मान

वर्ष 2019 में नवाचार के तहत मंच की दीवारों पर पेङ्क्षटग आदि करवाई गई। इसके लिए जिला प्रशासन ने मंच को सम्मानित किया।

हम चाहते हैं कि जिस विश्वास के साथ उपभोक्ता मंच में मामला लाते हैं। उनका वो विश्वास बना रहे । हमारे कार्यकाल में पिछले तीन साल से लगातार राज्य में प्रथम और द्वितीय स्थान पाया है। उपभोक्ताओं को समय पर न्याय दिलाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा किया जाता है।
बलदेव राम चौधरी, अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता मंच

अलवर के उपभोक्ता बहुत जागरुक हैं, छोटी छोटी कमियां मिलने पर मंच में मामला दायर कर देते हैं। इससे दुकानदारों में डर रहता है। हर साल करीब 1100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। जो राज्य में सबसे ज्यादा है।
अशोक पारीक, सदस्य, जिला उपभोक्ता मंच