
competition exam
नीट पेपर लीक को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। परीक्षा की नई तारीखें के घोषित हो गई हैं, लेकिन पेपर लीक करने वाले माफिया को लेकर पूरे देशभर में कार्रवाई चल रही है। इस बीच 20 मई को एक महत्वपूर्ण परीक्षा होने जा रही है। यह परीक्षा भी बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) द्वारा वर्ष 2026 की प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 20 मई बुधवार को प्रदेशभर में दो पारियों में किया जाएगा। परीक्षा 41 जिलों के 887 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें छह लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिलेभर में अलग—अलग टीमों का गठन किया गया है जो परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करेगी और परीक्षार्थियों की जांच करेगी।
जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में हाई-टेक स्टेट कमांड सेंटर बनाया
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में हाई-टेक स्टेट कमांड सेंटर बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा गया है और उनकी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। पहली बार परीक्षा में एआई आधारित सॉफ्टवेयर और बायोमेट्रिक जांच का उपयोग किया जाएगा।
28 परीक्षा केंद्रों पर 16 हजार 567 परीक्षार्थी पंजीकृत
जिला समन्वयक डॉ. अशोक आर्य ने बताया कि जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर 16 हजार 567 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील केंद्रों पर उड़नदस्ते और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Published on:
19 May 2026 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
