5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को किया बदरंग, मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन, मचा हडक़ंप

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को बदरंग किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jun 01, 2019

Paint Thrown On Dr. BR Ambedkar's Statue

अलवर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को किया बदरंग, मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन, मचा हडक़ंप

अलवर. अलवर जिले के थानागाजी के ग्राम मालूताना में गुरुवार रात समाजकंटकों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर लाल रंग का पेंट डालकर बदरंग कर दिया। प्रतिमा को बदरंग करने से आक्रोशित समाज के लोगों ने लिखित में पत्र देकर पुलिस प्रशासन से समाजकंटकों की पहचान कर गिरफ्तार करने एवं कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार शाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा सही थी। शुक्रवार सुबह देखा तो प्रतिमा पर लाल रंग का पेंट डला हुआ था। डॉ. अंबेडकर मंच समिति अध्यक्ष शंकर लाल चौरेड ने बताया कि ग्राम मालूताना में 10 जुलाई 2003 को प्रतिमा की स्थापना के बाद से ही कभी कोई इस तरह की घटना नहीं हुई लेकिन गुरुवार रात्रि को अज्ञात समाजकंटकों या आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने प्रतिमा पर लाल पेंट डालकर बदरंग किया है। इससे समाज में आक्रोश है। पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम अमित कुमार वर्मा, डीएसपी जगमोहन शर्मा, थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।