
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस के सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। वहीं, मंदिरों की सुरक्षा को लेकर निगरानी शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन की टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न मंदिरों को जायजा लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि अयोध्या में रामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को अलवर में भी विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। जगह-जगह मंदिरों से शहर में शोभायात्रा निकाली जाएंगी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। विभिन्न प्वाइंट चिन्हित किए जा रहे हैं। जहां पुलिस का फिक्स जाप्ता तैनात किया जाएगा। बड़े मंदिरों और उनके आसपास पुलिस जाप्ता लगाया जाएगा। इसके अलावा पुलिस की मोबाइल टीमें गश्त करती रहेंगी। वहीं, होटल-धर्मशाला, रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड आदि पर चैकिंग की जाएगी। गश्त-नाकेबंदी की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने मंदिरों का जायजा लिया : अयोध्या के आयोजन को लेकर शनिवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने शहर के मोती डूंगरी स्थित हनुमान मंदिर, साउथ वेस्ट ब्लॉक स्थित राम मंदिर, सुभाष चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर, त्रिपोलिया मंदिर, होपसर्कस स्थित मंदिर, वीर सावरकर नगर स्थित श्याम मंदिर, कृषि उपज मंडी स्थित शिव मंदिर, हनुमान सर्किल स्थित हनुमान मंदिर आदि का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम सिटी नरेश सिंह तंवर, नगर निगम आयुक्त मनीष फौजदार, एएसपी मुख्यालय तेजपाल सिंह, सीओ सिटी नारायण सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
स्टेडियम हथियारबंद गार्ड तैनात
पुलिस प्रशासन ने अयोध्या में राम मंदिर स्थापना के अलावा गणतंत्र दिवस की तैयारी भी अभी शुरू कर दी है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके लिए आयोजन से दो-तीन दिन पहले स्टेडियम को सील कर दिया जाएगा। सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर स्टेडियम में हथियारबंद पुलिस गार्ड तैनात कर दी गई है।
Published on:
21 Jan 2024 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
