3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीमराणा लूट के आरोपियों को पकडऩे की मांग हुई तेज तो पुलिस के हाथ चढ़ा मुख्य सरगना

अलवर के नीमराणा में लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस के सामने गैंग के लीडर हरिया ने सरेंडर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajeev Goyal

•

Updated: 14 Feb 2018, 1:20 PM IST

police arrest main criminal of neemrana loot case

नीमराणा. कस्बे के कृष्णा टावर में पिछले दिनों ज्वेलर्स शोरूम पर हुई फायरिंग व लूटपाट की घटना के विरोध और सभी बदमाशों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को संयुक्त व्यापारी समिति की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे बहरोड़ डीएसपी जनेशसिंह तंवर से व्यापारियों ने को कस्बे में स्थाई पुलिसकर्मी लगाने व नियमित गश्त के साथ नफरी बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों की मांग पर डीएसपी ने मंगलवार से दो पुलिस जवान तैनात कर गस्त व आवश्यकता अनुसार नफरी बढ़ाने का आश्वासन दिया।

इससे पहले व्यापारियों की कस्बा के बाबा गरवान सिद्ध मंदिर में वरिष्ठ व्यापारी देवीदयाल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने फायरिंग व लूटपाट की घटना की निंदा की। अब तक हुई पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की और घटना का विरोध करते सभी आरोपित बदमाशो को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
बैठक में रिवाली के नरेश यादव, केशव प्रजापत, सुनील सेन, राधेश्याम बोहरा, राजकुमार यादव, विक्रम यादव, भूपेंद्र चौहान, मुकेश खंडेलवाल, इंद्र खंडेलवाल, रामनिवास गुप्ता, अमित वकील, सुभाष, दुर्गादत्त शर्मा, बेणी मुद्गल, विनायक, अजित यादव, भूप सैनी, सतीश शर्मा व हंसराज सोनी सहित अन्य व्यापारियों ने भाग लिया।

एसपी पहुंचे नीमराणा

इधर, घटना के विरोध में व्यपारियो की प्रस्तावित बैठक को मद्देनजर अलवर जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश भी मंगलवार दोपहर नीमराणा थाना पंहुचे। उन्होंने सर्किल थानाधिकारियों सहित एएसपी हिमांशु व डीएसपी जनेश सिंह तंवर के साथ बैठक कर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की। वहीं, ज्वेलर्स लूट मामले में रिमांड पर चले रहे बदमाश सुखबीर गुर्जर से पूछताछ में हुए खुलासों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पुलिस निगरानी, गश्त बढ़ाने के निर्देश देते अपराधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा। इसके बाद एसपी अलवर लौट गए।

मुख्य आरोपी आया पकड़ में
नीमराणा ज्वेलर लूट की घटना के मुख्य आरोपी हरिया ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है। उसे लेने के लिए नीमराणा पुलिस पलवल के लिए रवाना हो चुकी है।