22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्री मानसून की बारिश ने साफ की विश्व के सबसे प्रदू​षित शहर की आबोहवा, वायु गुणवत्ता हुई बेहतर

Pollution In Bhiwadi: भिवाड़ी में प्री मानसून बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 22 Jun 2022, 5:08 PM IST

Pollution In Bhiwadi Decrease Due To Pre Monsoon Rain 2022

प्री मानसून की बारिश ने साफ की विश्व के सबसे प्रदू​षित शहर की आबोहवा, वायु गुणवत्ता हुई बेहतर

अलवर. Pollution In Bhiwadi: विश्व के सबसे प्रदूषित शहर भिवाड़ी ( Bhiwadi ) में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार व प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहे, लेकिन प्रकृति की बौछार से उद्योगनगरी की वायु गुणवत्ता बेहतर हुई है। प्री मानसून बारिश में अलवर जिले की आबोहवा में काफी सुधार आया है। ( Bhiwadi Air Quality Index ) अमूमन 250 से अधिक एक्यूआइ वाले शहर भिवाड़ी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से 140 के बीच बना हुआ है। वहीं, पिछले पांच दिनों में अलवर का इंडेक्स 50 से 70 के बीच आ गया है। बारिश के बाद अलवर शहर की हवा में पीएम 2.5 का स्तर काफी कम हो गया है। इस सप्ताह अलवर शहर में पीएम 2.5 का स्तर औसत 20 से 30 के बीच रहा। वहीं, भिवाड़ी में 45 से 60 के बीच दर्ज किया गया।

मई में 300 के पार पहुंचा था स्तर

मई माह में भिवाड़ी का एयर क्वालिटी इडेंक्स 250 से 300 के बीच रहा। आमतौर पर अक्टूबर से फरवरी के बीच सर्दियों में इतना एक्यूआइ रहता है। वर्ष 2021 में आइक्यूएयर की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार भिवाड़ी में पीएम 2.5 का औसत स्तर 106 दर्ज किया गया था। लेकिन इस साल मई माह मे ही भिवाड़ी की वायु गुणवत्ता का स्तर 300 के पार पहुंचा है। 1 जून को भिवाड़ी विश्व के सवार्धिक प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। इस दिन भिवाड़ी का एक्यूआइ 330 दर्ज किया गया।

अलवर व भिवाड़ी शहर का वायु गुणवत्ता स्तर

दिनांक--- अलवर ---भिवाड़ी

19 जून----- 56 -----116

18 जून------ 52 ----136

17 जून------- 68 -----91

16 जून ------66 ------135

15 जून------ 64 ------125

पीएम 2.5 भी न्यूनतम स्तर पर

दिनांक अलवर भिवाड़ी

19 जून -----24.17 ----48.7

18 जून ------24.1 ------47.8

17 जून ------28.77 -----45.59

15 जून ----------22.18----- 55.6

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-अलवर रैपिड रेल को लेकर आई बड़ी खबर, कैबिनेट को डीपीआर की मंजूरी के लिए भेजेगा मंत्रालय