22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान सरकार ने श्रमिकों के लिए जारी किए टोल फ्री नंबर, पहले दिन वेतन नहीं मिलने की शिकायतें अधिक

टोल फ्री नम्बर 18001800999 पर फोन आने शुरू हो गए हैं। इस टोल फ्री नम्बर पर वेतन के अलावा श्रमिकों केा खाना नहीं मिलने व अन्य किसी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Apr 28, 2020

Rajasthan Government Toll Free Numbers To Labourers

राजस्थान सरकार ने श्रमिकों के लिए जारी किए टोल फ्री नंबर, पहले दिन वेतन नहीं मिलने की शिकायतें अधिक

अलवर. लॉकडाउन में सरकार के आदेशों के बावजूद भी पूरे राजस्थान में करीब 976 से अधिक श्रमिकों ने वेतन नहीं मिलने की शिकायत सरकार तक पहुंचाई है। जिसके बाद करीब 500 से अधिक कम्पनियों के प्रतिनिधियों से विभागो के अधिकारियों ने बातचीत करके कर्मचारियों के मार्च माह का वेतन का मसला सुलझाया है। अब दो दिन बाद अप्रेल माह के वेतन का समय आ गया है। जिसके कारण वापस सरकार के टोल फ्री नम्बर 18001800999 पर फोन आने शुरू हो गए हैं। इस टोल फ्री नम्बर पर वेतन के अलावा श्रमिकों केा खाना नहीं मिलने व अन्य किसी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

अलवर जिले से करीब 30 शिकायत

पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अलवर जिले में छोटी-बड़ी फैक्ट्रिंया हैं। जिनमें कई लाख श्रमिक कार्यरत हैं। हालांकि वेतन नहीं मिलने की शिकायत अलवर जिले से मात्र 30 ही प्राप्त हुई हैं। इसके बाद सम्बंधित कम्पनियों के मैनेजमेंट से बात करके विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों को मार्च माह का पूरा वेतन दिलाया है। अब अप्रेल माह के वेतन के लिए भी सरकार का कहना है कि कम्पनियां श्रमिकों का वेतन नहीं काटें। वैसे भी अब बहुत सी कम्पनियों में कार्य शुरू हो गया है। कम्पनी के मैनेजमेंट की तैयारी के आधार पर वापस फैक्ट्रियां चालू होने लगी हैं।

बाड़मेर से फोन आए

अब भी प्रदेश भर से श्रमिकों के सामने वेतन की समस्या है। सोमवार को बाड़मेर से श्रमराज्य मंत्री को शिकायत प्राप्त हुई कि वहां करीब 40 श्रमिकों को पूरा वेतन नहीं दिया गया है। इसके बाद उसी समय श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम सम्बंधित कम्पनी में पहुंची है और वेतन के मसले को सुलझाया है। कई जगहों से पूरा वेतन नहीं देने की शिकायतें भी मिली हैं।

तुंरत कराया समाधान

प्रदेश भर से जितनी भी वेतन नहीं मिलने की शिकायतें मिली। वहां विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने पहुंचकर श्रमिकों की समस्या का समाधान कराया है। यह क्रम अब भी जारी है। श्रमिकों को वेतन के अलावा खाने या अन्य किसी तरह की समस्या है तो उसे भी सुना जाता है।
टीकाराम जूली, श्रमराज्य मंत्री, राजस्थान सरकार