3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद ने अखिलेश यादव पर किया बड़ा हमला, पार्टी के भविष्य को लेकर कही यह बात

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सगे तो दगा देगा, उसकी विश्वसनीयता भी लुप्त हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajeev Goyal

•

Updated: 11 Feb 2018, 10:49 AM IST

Rajya sabha MP amar singh gave statement about sp and akhilesh yadav

अलवर. कभी समाजवादी पार्टी के किंग मेकर रहे राज्य सभा सांसद अमरसिंह ने कहा कि जो सगों को दगा देता है, उसकी विश्वसनीयता भी लुप्त हो जाती है। शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में अलवर आए अमरसिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश में सपा के साथ भी एेसा ही हुआ। उत्तरप्रदेश भगवान राम का प्रदेश है। राम ने पिता की आज्ञा पर राज्याभिषेक त्याग कर वनवास ग्रहण कर लिया। सपा में उल्टी रामायण चली। बेटे ने राज्याभिषेक के लिए पिता, चाचा व पारिवारिक मित्रों का भी त्याग कर दिया। एेसे में प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक था।

उन्होंने खुद के राजनीति में अब इतने सक्रिय नहीं रहने के सवाल पर कहा कि जिस प्रकार सचिन तेन्दुलकर जिन्दगी भर क्रिकेट नहीं खेल सकता, कभी तो उसे बल्ला रखना पड़ेगा। उसी प्रकार वे हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों गुर्दे खराब हो गए। राजनीति से पहले जिन्दा रहना जरूरी था। एेसे में राजनीति गौण हो गई और जिन्दगी प्राथमिकता हो गई। राज्य सभा सांसद ने फिल्मी हस्तियों से अपनी नजदीकी के सवाल पर कहा कि कुण्डली के हिसाब से शुक्र प्रबल हो तो एेसे तत्व ज्यादा निकट रहते हैं। उन्होंने बताया कि ज्योतिष के हिसाब से उनकी कुण्डली में 1996 से शुक्र की महादशा चल रही थी। वह बीस साल की होती है। महादशा खत्म खेल खत्म।

पुरानी बातों को याद नहीं करना चाहता

अमरसिंह ने मुलायम सिंह से पुराने विवाद पर पूछे गए विवाद पर चुप्पी साध ली और बस इतना ही कहा कि पुरानी बातों को भूल जाना ही ठीक है, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश चुनावों मे सपा की हार को लेकर अमर सिंह ने कहा कि पार्टी में एकजुटता के अभाव था, इसकी वजह से हम चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए। उन्होने बताया कि वह पहले भी अलवर आ चुके है और इस क्षेत्र से उनका खास लगाव रहा है।