3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंकर के ट्रैक पर किया अभ्यास, अब चीन में भारत के लिए दौड़ेगा अलवर का बेटा

अलवर के रतीराम सैनी का एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप 2018 के लिए चयन हुआ है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Mar 12, 2018

RATIRAM OF ALWAR WILL REPRESENT INDIA IN ASIAN CROSS COUNTRY IN CHINA

अलवर. देश, प्रदेश व अलवर के खेल और खिलाडिय़ों को उत्साहित करने वाली है यह खबर। अलवर जिले के राजर्षि कॉलेज के कंकर वाले ट्रैक पर दौड़ का अभ्यास करने वाले रतीराम सैनी का 14वीं एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप 2018 के लिए चयन हुआ है। वे भारत की टीम की तरफ से चीन के जियांग में दमखम दिखाएंगे।

कंकरों वाले एथलेटिक्स ट्रैक पर दौड़ का अभ्यास कर खुद को निखारने वाले रतीराम एशियन चैम्पियनशिप में भले ही दुनिया के सबसे अच्छे सिंथेटिक ट्रैक पर अन्य देशों के खिलाडिय़ों के साथ मुकाबला करेंगे। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस तरह के ट्रैक पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ी का देश में उम्दा प्रदर्शन करने पर चयन हुआ है। सबकुछ ठीक रहा तो वे चीन को भी मात देकर आंएगे। उनके कोच सबल प्रताप सिंह का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि रतीराम मैडल जीतकर देश का नाम करेंगे।

....तो हो सकता है ट्रैक की सुध ले सरकार

कोच के अलावा उनके साथी खिलाड़ी धारा यादव, गंगासिंह, युसुफ व अन्य खिलाडिय़ों का कहना है कि सबसे अच्छे खिलाड़ी के रूप में उभरे रतीराम से सबको बड़ी उम्मीद हैं। उनके पदक लाने के बाद हो सकता है प्रदेश व देश की सरकार अलवर के राजर्षि कॉलेज के ट्रैक की सुध ले। ट्रैक की मौजूदा हालात बेहद खराब है। जिस तरह हरियाणा में छोटी-छोटी जगहों पर सिंथेटिक ट्रैक बने हैं। वैसे राजस्थान में मात्र दो जगह ही हैं। जबकि अलवर में तो एथलेटिक्स के सैकड़ों खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर देश व विदेश की धरती पर बराबर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। फिर भी सरकार अलवर के खिलाडिय़ों की सुध नहीं ले रही है। सालों से एक एथलेटिक्स ट्रैक की उम्मीद पूरी नहीं हो पा रही है।

देश के इन खिलाडि़यों का चयन

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के सचिव सीके वैलसन ने बताया कि एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप 2018 में रतीराम सैनी के अलावा ललिता, स्वाथि हरिदास व झुमा खातून का चयन हुआ है। पुरुष खिलाड़ी के रूप में अकेले रतीराम हैं। चीन में यह चैम्पियनशिप 13 मार्च से 16 मार्च तक चलेगी। खिलाड़ी 17 मार्च को वापस अपने देश आएंगे।