
नगर परिषद तिजारा में अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को वेतन भुगतान में देरी और ठेकेदारों की मनमानी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि परिषद के पहले सफाई ठेकेदार द्वारा दो माह का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, वहीं नए ठेकेदार द्वारा भी मनमाने तरीके से काम लिया जा रहा है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि वे सुबह से देर रात तक शहर की सफाई व्यवस्था संभालते हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने से बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
सफाई कर्मचारियों ने मांग की कि लंबित दो माह का वेतन शीघ्र जारी किया जाए और नए ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर नियंत्रण किया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों की शिकायतों पर विचार किया जा रहा है। प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
Published on:
15 Jan 2026 02:20 pm

बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
