अलवर

अलवर से इकलौते मंत्री: अलवर शहर से संजय शर्मा राज्य मंत्री बने

राजस्थान में आज शनिवार को राज्य सरकार का मंत्रिमंडल गठित हो गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। अलवर शहर से संजय शर्मा ने राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय शर्मा ने अपने निकटतम इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अजय अग्रवाल को 9087 मतों से पराजित किया था। संजय शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) को 90504 मत प्राप्त हुए।

less than 1 minute read
Dec 30, 2023
अलवर शहर से संजय शर्मा राज्य मंत्री बने

राजस्थान में आज शनिवार को राज्य सरकार का मंत्रिमंडल गठित हो गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। अलवर शहर से संजय शर्मा ने राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय शर्मा ने अपने निकटतम इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अजय अग्रवाल को 9087 मतों से पराजित किया था। संजय शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) को 90504 मत प्राप्त हुए।

ब्राह्मण चेहरे के तौर पर संजय शर्मा का नाम काफी मजबूत रहा है। संजय शर्मा तीन बार बीजेपी के जिलाध्यक्ष रहे हैं। शर्मा अलवर जिले की अलवर शहर विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए है। संजय शर्मा की संघ का करीबी माना जाता है।

कड़ी टक्कर से जीता मुकाबला

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अलवर शहर विधानसभा सीट से बीजेपी के संजय शर्मा ने अजय अग्रवाल को हराकर जीत हासिल की है। संजय शर्मा को कुल 90504 वोट मिले और अजय अग्रवाल को 81417 वोट मिल सके और वह 9087 वोटों से चुनाव हार गये। 2018 के विधानसभा चुनाव में संजय शर्मा ने यहां से जीत हासिल की थी। 2018 में बीजेपी के टिकट पर यहां से चुनाव लड़े संजय शर्मा ने कांग्रेस की श्वेता सैनी को 22,008 वोटों से हराया था।

Published on:
30 Dec 2023 04:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर