4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखते देखते मुंडावर में कपड़े के दो मंजिला शोरूम हो गए खाक, लाखों का नुकसान

खैरथल, नीमराना, तिजारा से आई 3 दमकलों ने करीब 3 घण्टे में पाया काबूबाजार में मची अफरा-तफरी

2 min read
Google source verification
देखते देखते मुंडावर में कपड़े के दो मंजिला शोरूम हो गए खाक, लाखों का नुकसान

देखते देखते मुंडावर में कपड़े के दो मंजिला शोरूम हो गए खाक, लाखों का नुकसान

अलवर. मुंडावर कस्बे के तहसील रोड स्थित दो मंजिल कपड़ा शोरूम में सोमवार शाम को अचानक आग लग गई। आग कुछ ही देर में पूरी दुकान में फैल गई और ऊपर तक पहुंच गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। आग लगने पर बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार देर शाम कस्बा निवासी राधेश्याम खंडेलवाल के कपड़े के दो मंजिल शोरूम में भीषण आग लग गई। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगी। इस दुकान के आसपास सभी कपड़े की दुकान करने वाले दुकानदरों की ङ्क्षचता बढ़ गई। आसपास के पांच छह दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खाली कर दी। आग पर रात 9 बजे तक काबू में नहीं आई थी, इस बीच आग की सूचना पर काफी देर बाद खैरथल, तिजारा व नीमराना से दमकल गाडिय़ां पहुंची, दमकल कर्मियों ने दुकान की दीवार भी तोड़ दी, इससे पूर्व लोकल पानी टैंकर वालों व ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब आग की भीषणता काफी बढ़ गई।
जल गया पूरा दो मंजिला शोरूम: आग से पूरा दो मंजिला शोरूम जल गया। आग से दुकान मालिक राधेश्याम खंडेलवाल निवासी मुंडावर को लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। खैरथल, तिजारा व नीमराना से पहुंची दमकल गाडिय़ों ने पहुंचकर आग पर करीब तीन घण्टे में काफी मशक्कत से काबू पाया। गनीमत रही कि यह आग सुबह या दोपहर के समय नहीं लगी, अन्यथा दमकल गाडिय़ों सहित लोकल पानी के टैंकर वाले को बस स्टैंड से कपड़े के शोरूम तक की करीब 100 मीटर दूरी तय करने में आधा घंटा लग जाता ,क्योंकि कस्बे का सबसे व्यस्ततम और एकमात्र मुख्य बाजार है, जहां पर पार्किंग सहित ट्रैफिक पुलिस की व्ययस्था नहीं है। इस दौरान पीसीसी सचिव ललित यादव, तहसीलदार रोहिताश्व पारीक, थानाधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा, एएसआई राजवीर यादव, समाजसेवी सुनील कौशिक, युंका के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक पटेल, रामङ्क्षसह यादव, हिमान्शु मौखरि, कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग मुकेश चावला सहित अनेक लोग मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग