19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर नगर निगम में भ्रष्टाचार की बू… जेसीबी का भुगतान रोका, ACB में केस दायर

अलवर नगर निगम की ओर से दो जेसीबी की खरीद में घोटाले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है। राजस्थान पत्रिका की खबर पर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम की प्रशासन आर्तिका शुक्ला ने नगर निगम आयुक्त जितेंद्र नरूका से तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। साथ ही भुगतान पर रोक लगा दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर नगर निगम की ओर से खरीदी गई दो जेसीबी

अलवर नगर निगम की ओर से दो जेसीबी की खरीद में घोटाले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है। राजस्थान पत्रिका की खबर पर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम की प्रशासन आर्तिका शुक्ला ने नगर निगम आयुक्त जितेंद्र नरूका से तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। साथ ही भुगतान पर रोक लगा दी है।

35 लाख में खरीद

जांच का जिम्मा परिवहन विभाग को सौंपा गया है। वहीं, निवर्तमान पार्षदों ने एसीबी में केस दायर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि अलवर नगर निगम ने अप्रैल में दो जेसीबी एक नामचीन कंपनी से खरीदी हैं, जिसके लिए 70 लाख का भुगतान होना है। यानी एक जेसीबी करीब 35 लाख रुपए की खरीदी है, जबकि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद नगर निगम ने इसी जेसीबी की खरीद के लिए करीब 28 लाख रुपए का भुगतान किया है।

सरकारी धन का दुरुपयोग

भाजपा के निवर्तमान पार्षद अजय पूनिया ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि गाजियाबाद नगर निगम ने जिस जेसीबी की खरीद 28.75 लाख में की, वैसी ही जेसीबी उसकी कंपनी से अलवर नगर निगम ने 35.18 लाख में खरीदी। खरीद प्रक्रिया में जानबूझकर सरकारी धन का दुरुपयोग और कमीशनखोरी की गई है। यह केवल वित्तीय असमानता नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है।

जेसीबी की खरीद में भ्रष्टाचार - जूली

उधर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर लिखा है कि जेसीबी की खरीद में भ्रष्टाचार हुआ है। जनता की गाढ़ी कमाई पानी में बहाई जा रही है। पूरे प्रदेश का यही हाल है।

नगर निगम से पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगवाई गई है। इसका भुगतान नहीं किया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।- आर्तिका शुक्ला, जिला कलेक्टर