22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असफल हुए तो आत्महत्या करने की सोची, अब रोज 15 लाख लोगों को दे रहे प्रेरणा, संयुक्त राष्ट्र ने किया सम्मानित

Sunil Yadav Motivation: अलवर के सुनील यादव का टेलीग्राम चैनल विश्व में सबसे अधिक देखे जाने वाला मोटिएशनल चैनल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 4 Sep 2020, 4:16 PM IST

Sunil Ydv Motivational Speaker Most Subscribed Telegram Channel

बार-बार असफल हुए तो आत्महत्या करने की सोची, अब रोज 15 लाख लोगों को दे रहे प्रेरणा, संयुक्त राष्ट्र ने किया सम्मानित

अलवर. लॉक डाउन में अनेकों लोग नौकरी जाने या व्यापार आदि में नुकसान होने के कारण अवसाद में आ गए। कई लोग तनाव के आगे हार गए। हमारे बीच एक ऐसा युवक भी है जो जीवन में आत्महत्या की दहलीज पर पहुंचकर वहां से ना सिर्फ बाहर निकला, बल्कि अब सफल होकर रोज लाखों लोगों को प्रेरणा दे रहा है। हम बात कर रहे हैं अलवर जिले के कोटकासिम क्षेत्र के बूढी बावल निवासी सुनील यादव की।

23 वर्षीय सुनील टेलीग्राम पर मोटिवेशनल श्रेणी का विश्व का नंबर एक टेलीग्राम चैनल चला रहे हैं, जिसकी एक दिन की रीच 1.2 मिलियन से अधिक है। यानी प्रतिदिन केवल टेलीग्राम पर सुनील के प्रेरक विचारों को औसतन 12 लाख लोग पढ़ते हैं। समाज को सकारात्मक विचारों से नई दिशा दिखाने के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र व आइकोंगो की ओर से गत वर्ष कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया गया है। बाद में यह प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछा गया। इसके आलावा सुनील को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

सात प्रयास फेल हुए तो आत्महत्या की सोची, लेकिन अब सफल

सुनील बताते हैं कि आइआइटी की तैयारी के लिए वे जिस संस्थान में कोचिंग कर रहे थे, वह कोचिंग लाखों रूपए जमा कराने के बाद बंद हो गई। तब बड़ा धक्का लगा, लेकिन मेहनत की और आइआइटी दिल्ली में इंजिनीरिंग में प्रवेश मिल गया। वर्ष 2015 से लेकर 2017 तक सात स्टार्टअप शुरू किए, लेकिन सभी फेल हो गए। फिर निजी विवाद ने उन्हें हिलाकर रख दिया। सुनील ने खुद को असफल मान लिया और आत्महत्या करने की सोची। लेकिन दोस्तों की मदद से टेलीग्राम चैनल शुरू किया और अपने अनुभव साझा किए लोगों को वो पसंद आए और अब वो और उनका चैनल दोनों लोकप्रिय हैं। उनकी लिखी किताब 'द सीक्रेट बिहाइंड सक्सेस' भी काफी पसंद की जा रही है।

प्रेरणा लेकर कोई अधिकारी तो कोई सैनिक बन गया

युवा सुनील यादव के टेलीग्राम चैनल एसएस मोटिवेशन से प्रेरणा लेकर कई युवकों की सरकारी नौकरी लग गई। कुछ ने आरएएस परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने सुनील का आभार व्यक्त किया। इसमें अधिकतर किसान परिवार से जुड़े हैं। उनके चैनल का रिव्यु देखते हैं तो कई लोग प्रेरणा लेकर अवसाद से बाहर आ पाए और अब बेहतर जिंदगी जी रहे हैं।