
Demo Image
अलवर। दिवाली की रात पटाखे जलाते समय एक बच्चे की जेब में सुतली का बम फट गया। इससे बच्चे के पैर और गुप्तांग बुरी तरह जल गए। घटना अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बच्चे की उम्र 15 साल है। वह 9 वीं कक्षा में पढ़ता है। दिवाली की रात पटाखे जलाते समय उसकी दोनों जेबों में पटाखे थे और वह हाथ में दीया लेकर उन्हें जला रहा था। इस दौरान अचानक दीया उसके हाथ से गिर गया। इसकी चिंगारी से जेब में रखा सुतली बम फट गया। इससे बच्चे के पैर और गुप्तांग बुरी तरह झुलस गए। घायल बच्चे को उसके परिजन फौरन अस्पताल ले गए। वहां उसका उपचार चल रहा है। घायल छात्र अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के दिवाकरी मोहल्ले का रहने वाला है।
घायल छात्र के भाई ने इस बात पर गुस्सा जाहिर किया कि पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद पटाखे आसानी से बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर सख्त नहीं है। खुलेआम पटाखे मिल रहे हैं। अगर प्रशासन ढिलाई नहीं बरतता तो इस तरह हर जगह पटाखे नहीं मिलते। अगर पटाखों पर प्रतिबंध है तो उसे पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए।
Updated on:
01 Nov 2024 05:10 pm
Published on:
01 Nov 2024 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
