15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतुलन बिगडऩे पर बाइक जीप से टकराई, एक ही परिवार के चार युवकों की मौत

कोटपूतली रोड पर हादसाबानसूर से कपड़ा खरीदकर अपने गांव कानपुरा लौट रहे थेमृतकों में दो सगे भाई, सभी की उम्र 20 वर्ष से कम

2 min read
Google source verification
संतुलन बिगडऩे पर बाइक जीप से टकराई, एक ही परिवार के चार युवकों की मौत

संतुलन बिगडऩे पर बाइक जीप से टकराई, एक ही परिवार के चार युवकों की मौत

अलवर. बानसूर कस्बे के कोटपूतली रोड पर नई सडक़ दौलत सिंह की ढाणी के बीच गुरुवार रात्रि 8 बजे बाइक का संतुलन बिगडऩे पर वह सामने से आ रही जीप से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार चारों की युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चकनाचूर हो गई। चारों युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें दो सगे भाई हैं। सभी मृतकों की उम्र 20 वर्ष से कम बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खेड़ा की दौलत सिंह की ढाणी के गांव कानपुरा निवासी प्रदीप व ललित पुत्र विजय राजपूत, नवीन पुत्र धर्मपाल व राहुल पुत्र ओमपाल मोटरसाइकिल से गुरुवार रात आठ बजे बानसूर से कपड़े खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। कस्बे के कोटपूतली रोड पर नई सडक़ दौललसिंह की ढाणी के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और कोटपूतली की तरफ से आ रही जीप को टक्कर मार दी। चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डीएसपी सुनील जाखड़, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मीणा मय पुलिस जाब्ते मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस से चारों युवकों को लोगों की मदद से कस्बे के अस्पताल लाया गया। जहां चारों युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों युवकों को शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


मृतकों में एक विवाहित, परिवार में मचा कोहराम
सडक़ हादसे में मारे गए चारों युवकों मेंं से एक राहुल विवाहित था। एक ही परिवार के चार युवकों की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


गांव में पसरा सन्नाटा, अस्पताल में भीड़
सडक़ हादसे में चार युवकों की मौत पर ग्राम पंचायत दौलत सिंह की ढाणी सहित गांव कानपुरा में सन्नाटा पसर गया। चार युवकों की मौत पर लोगों की आंखें नम हो गई। सूचना पर अलवर यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह शेखावत, राजपूत महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर पहुंचे और जानकारी ली।